×

IPL 2021 DC VS CSK: पृथ्वी शॉ ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने CSK को इतने रनों का लक्ष्य दिया

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 10 Oct 2021 4:28 PM GMT
DC VS CSK
X

पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी करते हुए (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021: आज इंडियन प्रीमियर लीग 2021(Indian Premier League 2021) के 14वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। यह क्वालीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच यूएई (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने टॉस (Toss) जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले गेंदबाजी कर रही है।

पृथ्वी शॉ ने चेन्नई के खिलाफ खेली तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw quick fifty) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। पृथ्वी ने दिल्ली की पारी की शुरुआत की और पृथ्वी शॉ ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करते हुए सिर्फ 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान पृथ्वी शॉ ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ की आक्रामक पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवरों में 50 रनों का स्कोर पार कर लिया था। पृथ्वी शॉ 60 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ को रविंद्र जडेजा ने फाफ डू प्लेसिस के हाथों कैच कराकर आउट किया।

पृथ्वी शॉ की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw quick fifty) ने आईपीएल 2021 में कुल 13 मुकाबले खेले हैं। जिसमें पृथ्वी शॉ ने 30.84 की औसत से 462 रन बनाए है। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 में 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

पंत ने दिल्ली के लिए कप्तानी पारी खेली

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw quick fifty) के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने दिल्ली की पारी को संभाला। पंत ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान पंत ने तीन चौके और दो छक्के भी लगाए। पंत की नॉटआउट पारी और पृथ्वी के अर्धशतक के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 173 रनों का लक्ष्य दिया है।

ऋषभ पंत की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2021 का सीजन बेहतरीन रहा है। पंत ने आईपीएल के 15 मैचों में 33 की औसत से 414 रन बनाए हैं। पंत ने आईपीएल के इस सीजन में तीन बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story