×

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस बल्लेबाज ने खेली शानदार पारी, जानें चेन्नई के लिए यह खिलाड़ी क्यों अहम?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर बेहतरीन 55 रन बनाए हैं।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 4 Oct 2021 5:27 PM GMT
IPL 2021
X
अंबाती रायडू की तस्वीर (फोटो:सोशलो मीडिया)

IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों ने पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर बेहतरीन 55 रन बनाए हैं।इस दौरान रायडू ने पांच चौके और दो छक्का लगाया है। अंबाती रायडू के 55 रनों का बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 137 रनों का लक्ष्य दे पाई।

अंबाती रायडू के लिए आईपीएल 2021 का यह सीजन बेहतर रहा

अंबाती रायडू ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 13 मुकाबले खेले हैं। इन 13 मुकाबलों में अंबाती रायडू ने 252 रन बनाए हैं। रायडू ने आईपीएल 2021 में दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। अंबाती रायडू ने आईपीएल के इस सीजन में 65.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

अंबाती रायडू की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

आईपीएल करियर में अंबाती रायडू का रिकॉर्ड

वहीं बात करें अंबाती रायडू के आईपीएल करियर की तो रायडू ने आईपीएल में अबतक 171 मुकाबले खेले हैं। जिसमें रायडू ने 127.63 की स्ट्राइक रेट से 3856 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू ने अपने आईपीएल करियर में एक शतक और 20 अर्धशतकीय पारी खेली है। रायडू का आईपीएल करियर में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन नाबाद रहा है।

चेन्नई से पहले इस टीम के लिए खेलते थे रायडू

आपको बता दें कि अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। दरअसल मुंबई इंडियंस के लिए 2018 और 2019 का साल कुछ खास नहीं गया था। मुंबई इंडियंस ने 2019 में अंबाती रायडू को छोड़ दिया। जिसके बाद साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायडू को खरीद लिया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story