×

DC VS CSK: कुछ ही घंटों बाद धोनी और पंत के बीच भिड़त, जानें किस बल्लेबाज के बल्ले से निकलेंगे रन और कौन चटकाएगा विकेट?

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में शानदार खेल दिखाया है। दिल्ली ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 14 लीग मुकाबले खेले जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 10 मैचों में जीत मिली।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 10 Oct 2021 1:46 PM GMT (Updated on: 10 Oct 2021 1:46 PM GMT)
DC VS CSK
X

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 DC VS CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का दूसरा चरण यूएई (UAE) में खेला जा रहा है। आईपीएल 2021 (IPL2021) के 14वें सीजन के प्लेऑफ का आज पहला मैच (Playoff Ka Pahela Match) खेला जाएगा। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) तीन बार की आईपीएल खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब कहां कितने बजे से खेला जाएगा। इसके साथ किस टीम के कौन से बल्लेबाज और खिलाड़ी इस मैच में करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन और दोनों टीम की प्लेंइिग इलेवन के बारे में...

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का पूरा विवरण

आईपीएल 2021 का फर्स्ट क्वालीफायर (IPL 2021 First Qualifier): दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

तारीख (Date): 10 अक्टूबर 2021

स्थान (Venue): चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच युएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा।

समय (Time): भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे

मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ( Match Live Streaming): दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का पहला क्वालीफायर मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) हॉटस्टार ऐप (Hotstar APP) पर देख पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में दिखाया बेहतरीन खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में शानदार खेल दिखाया है। दिल्ली ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 14 लीग मुकाबले खेले जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 10 मैचों में जीत मिली। वहीं चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 10 मैचों में जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 की अंकतालिका में 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के इन बल्लेबाजों के बल्ले से निकले रन

दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी गेंदबाजी क्षेत्ररक्षण हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत देते हैं। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल 2021 में अच्छी बल्लेबाजी की हैं। शिखर धवन ने आईपीएल के इस सीजन में कुल 14 मैचों में 41.84 की औसत से 544 रन बनाए हैं। इस दौरान शिखर धवन ने 3 बार 50 रनों से अधिक की पारी भी खेली है। धवन का आईपीएल 2021 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा है। शिखर धवन दिल्ली को पॉवर प्ले में (यानि पारी के पहले 6 ओवर) अच्छी शुरुआत देते हैं। धवन पॉवर प्ले में दिल्ली के लिए चौके छक्कों की लगाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं। दिल्ली के फैंस उम्मीद करेंगे कि शिखर धवन के बल्ले से आज भी चौके छक्कों की बारिश हो।

शिखर धवन चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए (फोटो:सोशल मीडिया)

वहीं मध्यक्रम में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। पंत ने आईपीएल 2021 में 14 मैचों में 32.90 की औसत से 362 रन बनाए हैं। इसके दौरान ऋषभ पंत ने दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। पंत ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी टीम के गेंदबाज को दबाव में ला सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत के बल्ले से आज रनों की बौछार होगी।

दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी अटैक मजबूत

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी अटैक की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास आवेश खान जैसा तेज गेंदबाज है जो टीम को शुरुआती विकेट दिलाने के साथ डेथ ओवरों भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। आवेश खान ने आईपीएल 2021 में अबतक 14 मैच खेले हैं। जिसमें आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.18 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटकाए हैं। दिल्ली के कप्तान पंत को उम्मीद होगी की वह आज भी दिल्ली को शुरुआती विकेट दिलाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइिंग इलेवन (Delhi Capitals Probable Playing 11)

1- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)

2- पृथ्वी शॉ

3- शिखर धवन

4- स्टीव स्मिथ

5- श्रेयस अय्यर

6- अक्षर पटेल

7- ललित यादव

8- आवेश खान

9- रविंद्र चंद्र अश्विन

10- कगिसो रबाडा

11- एनरिक नॉर्टजे

ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

आईपीएल 2021 में चेन्नई ने बेहतर खेल दिखाया

वहीं अगर बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो चेन्नई सुपर किंग्स ने हर सीजन की तरह इस आईपीएल सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में 14 मैच खेले हैं। जिसमें चेन्नई को 9 मैचों में जीत मिली है। जबकि 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं

चेन्नई के दोनों ओपनर बल्लेबाज आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में टॉप 5 में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस के लिए आईपीएल 2021 का यह सीजन बेहतरीन रहा है। फाफ डू प्लेसिस ने आईपीएल 2021 में 14 मैचों में 45.50 की औसत से शानदार 546 रन बनाए हैं। इसके दौरान फाफ डू प्लेसिस ने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली है। वहीं चेन्नई के दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 14 मैचों में 44.41 की औसत से शानदार 533 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में एक शतकीय पारी और 3 अर्धशतकीय पारी खेली है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चाहेंगे कि यह दोनों सलामी बल्लेबाज आज अच्छी बल्लेबाजी करें।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2021 में बेहतरीन गेंदबाजी की है। शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2021 में 8.57 की इकोनॉमी से 18 विकेट झटके हैं। वहीं दीपक चहर ने 13 मैचों में 8.36 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए हैं। दोनों गेंदबाज चेन्नई की गेंदबाजी आक्रामण की शुरुआत करते हैं। चेन्नई के फैंस उम्मीद करेंगे कि आज दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती झटके ये दोनों गेंदबाज जल्दी दें।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइिंग इलेवन (Chennai Super Kings Probable Playing XI)

1- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

2- फाफ डू प्लेसिस

3- ऋतुराज गायकवाड़

4- सुरेश रैना

5- अंबाती रायडू

6- मोईन अली

7- डीजे ब्रावो

8- रविंद्र जडेजा

9- दीपक चहर

10- शार्दुल ठाकुर

11- जोश हेजलवुड

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story