×

DC VS CSK Highlights: पंत बिग्रेड की शानदार जीत, दिल्ली ने CSK को 3 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 4 Oct 2021 2:25 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2021 5:46 PM GMT)
DC VS CSK
X

धोनी और पंत की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

IPL 2021 DC VS CSK Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण का आज 50वां मैच यूएई (UAE) के दुबई में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला युएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मुकाबले का हर अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस (Toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद अब चेंन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइिंग इलेवन (Delhi Capitals Playing 11)


चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइिंग इलेवन (Chennai Super Kings Playing 11)


Live Updates

  • 4 Oct 2021 5:44 PM GMT

    दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 3 विकेटों से हराया

    दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया। शिमरोन हेटमायर के शानदार 28 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 3 विकेटों से हराया। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 में अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 


  • 4 Oct 2021 5:09 PM GMT

    दिल्ली ने अपना 6वां विकेट गंवाया

    दिल्ली का 6वां विकेट गिरा। शिखर धवन 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। धवन को शार्दुल ठाकुर ने मोईन अली के हाथों कैच कराकर आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 99-6 रन है। दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई से ये मैच जीतने के लिए 30 गेंदों पर 38 रनों की जरूरत होगी। 


  • 4 Oct 2021 5:02 PM GMT

    दिल्ली कैपिटल्स का पांचवा विकेट गिरा

    दिल्ली कैपिटल्स का आधी टीम पवेलियन लौटी। आर अश्विन 2 रन बनाकर आउट हो गए है। अश्विन को शार्दुल ठाकुर ने क्लील बोल्ड करके आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 14.3 ओवर में 99-5 रन है। 

  • 4 Oct 2021 4:59 PM GMT

    रिपल पटेल 18 रन बनाकर आउट

    दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। रिपल पटेल 18 रन बनाकर आउट हो गए। रिपल पटेल को रविंद्र जडेजा ने दीपक चहर के हाथों कैच कराकर आउट किया। धवन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 14 ओवर 98-4 है। 



  • 4 Oct 2021 4:39 PM GMT

    दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा

    दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत को रविंद्र जडेजा ने मोईन अली के हाथों कैच कराकर आउट किया।  वहीं दूसरे छोर पर शिखर धवन 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 ओवर में 72-3 रन है। 


  • 4 Oct 2021 4:25 PM GMT

    दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा

    दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेटा गिरा। श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रेयस अय्यर को जोश हेजलवुड ने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराकर आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6.3 ओवर में 54-2 रन है। 

  • 4 Oct 2021 4:09 PM GMT

    दिल्ली का पहला विकेट गिरा

    दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पृथ्वी को दीपक चहर ने फाफ डू प्लेसिस के हाथों कैच कराकर आउट किया। दिल्ली कैपिटस्स का स्कोर 3 ओवर में एक विकेट पर 24-1 रन है। 



  • 4 Oct 2021 3:41 PM GMT

    CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को 137 रनों का लक्ष्य दिया

    चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 136 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंंह धोनी ने 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन अंबाती रायडू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 55 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 20 ओवरों में पांच विकेट पर 136-5 रन है। जिसके बाद चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया है। 



  • 4 Oct 2021 3:33 PM GMT

    अंबाती रायडू ने शानदार अर्धशतक जड़ा

    अंबाती रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते अर्धशतक जड़ा है। अंबाती रायडू 40 गेंदों पर 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19 ओवर में 132-4 रन है। 



  • 4 Oct 2021 3:17 PM GMT

    चेन्नई का स्कोर 100 के पार पहुंचा

    चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को धोनी और रायडू ने संभाला। धोनी 24 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अंबाती रायडू 19 गेंदो पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 15 ओवर में चार विकेट पर 103-4 रन है। 


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story