×

DC VS KKR: कल केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़त, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 14 सीजन में 14 लीग मुकाबले खेले हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 10 मैचों में जीत मिली।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 12 Oct 2021 1:01 PM GMT (Updated on: 12 Oct 2021 1:02 PM GMT)
DC VS KKR
X

इयोन मॉर्गन और ऋषभ पंत की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 DC VS KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का 14वां सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कल खेला जाएगा। आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला (IPL Second Qualifier Match) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। कल का आईपीएल मैच (Kal Ka IPL Match) यूएई (UAE) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आज हम आपको दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटरडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे...

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2021 में रिकॉर्ड (Delhi Capitals IPL 2021 Record)

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 14 सीजन में 14 लीग मुकाबले खेले हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 10 मैचों में जीत मिली। वहीं 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लीग के 10 मुकाबलों में जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 के प्वाइंट टेबल में टॉप की टीम बनी। और दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की धोनी की टीम से 4 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और आखिरी मौका है। अगर दिल्ली कैपिटल्स कल के मुकाबले में केकेआर टीम को हरा देता है तो दिल्ली सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा।

ऋषभ पंत और इयोन मॉर्गन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

केकेआर का आईपीएल 2021 में रिकॉर्ड (KKR IPL 2021 Record)

वहीं अगर कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करें तो केकेआर ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 14 मुकाबले खेले हैं। जिसमें केकेआर टीम को 7 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं 7 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। 7 मैचों में जीत के साथ 14 अंक लेकर केकेआर की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही, और प्लेऑफ में प्रवेश कर गई। केकेआर एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर को हराकर क्वालीफायर राउंड (KKR Qualifier 2) में जगह बनाई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के हेड टू हेड (DC VS KKR Head To Head)

आईपीएल में अबतक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 28 बार आमने सामने आ चुकी है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 28 मैचों में 12 बार जीत हासिल की है। लेकिन वहीं 15 मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 28 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स से 15 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 12 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स से केकेआर को करारी हार मिली है। जबकि वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। आपको बता दें आईपीएल 2021 में दो बार केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने सामने आई हैं। जिसमें आईपीएल के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। वहीं यूएई में हुए दूसरे मुकाबले में केकेआर की टीम ने दिल्ली को हराया है।

केकेआर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ न्यूनतम स्कोर- 97 रन

केकेआर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर - 210

दिल्ली कैपिटल्स का केकेआर के खिलाफ न्यूनतम स्कोर- 228

दिल्ली कैपिटल्स का केकेआर के खिलाफ उच्चतम स्कोर - 98

ipl second qualifier match, ipl second qualifier match 2021, ipl 2nd qualifier match 2021 date, kal ka ipl match, kal ka ipl match 2021, kal ka ipl match kis kis team se hai, kal ka ipl match kon jeetega, dc vs kkr head to head, dc vs kkr head to head in ipl, dc vs kkr head to head in ipl history, dc vs kkr head to head player record, dc vs kkr head to head player stats, delhi capitals ipl 2021 records,KKR ipl 2021 records

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story