×

DC VS RR Match Highlights: पंत ब्रिगेड ने राजस्थान को 33 रनों से हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 25 Sep 2021 9:54 AM GMT (Updated on: 25 Sep 2021 1:55 PM GMT)
DC VS RR  Live Score
X

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

IPL 2021 DC VS RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण में आईपीएल का आज का मैच (IPL Aaj Ka Match) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच यूएई (UAE) के अबूधाबी (Abu Dhabi) में शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस (Toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। आज आईपीएल मैच के लाइव स्कोर और पल पल का अपडेट जानने के लिए Newstrack के साथ जुड़े रहे।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइिंग इलेवन


राजस्थान रॉयल्स की प्लेइिंग इलेवन


Live Updates

  • 25 Sep 2021 1:53 PM GMT

    दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रनों से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बना पाई। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन सैमसन की यह पारी राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से साथ ही आईपीएल 2021 में अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। 


  • 25 Sep 2021 1:35 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का 6वां विकेट गिरा

    राजस्थान रॉयल्स का 6वां विकेट गिरा। राहुल तेवतिया 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 100 रन है। राजस्थान रॉयल्स स्कोर 18 ओवर में 100-6 रन है। 

  • 25 Sep 2021 1:21 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स जीत से 68 रन दूर

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल्स के फैंस की उम्मीदे कायम रखी है। संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की पारी को संभालते हुए अब आक्रामक रुख अपनाया है। संजू सैमसन 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को अभी मैच जीतने के लिए 27 बॉलों पर 68 रनों की जरूरत है। वहीं दूसरे छोर पर राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15.3 ओवर में पांच विकेट पर 87 रन है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15.3 ओवर में  87-5 रन है।  


  • 25 Sep 2021 1:06 PM GMT

    रियान पराग 2 रन बनाकर आउट

    राजस्थान रॉयल्स को लगातार दो झटके लगे हैं। रियान पराग 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रियान पराग को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया। राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 59 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13 ओवर में 59-5 रन है। 


  • 25 Sep 2021 1:02 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा

    राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। महिपाल लोमरोर 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। महिपाल लोमरोर को कगिसो रबाडा ने आवेश खान के हाथों कैच कराकर आउट किया।  राजस्थान रॉयल्स का स्कोर चार विकेट पर 11 ओवर में 48-4 रन है। 

  • 25 Sep 2021 12:35 PM GMT

    डेविड मिलर 7 रन बनाकर आउट

    राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा। राजस्थान रॉयल्स के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डेविड मिलर को रविंद्रचंद्र अश्विन ने विकेट के पीछे पंत के हाथों स्टंप कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।  राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.4 ओवर में तीन विकेट पर 20 रन है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.4 ओवर में 20-3 रन है

  • 25 Sep 2021 12:19 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स को लगा दूसरा झटका

    राजस्थान रॉयल्स के लगातार दो विकेट गिरे। लियम लिविंगस्टोन के आउट होने के तुरंत बाद ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी 5 रन बनाकर आउट हो गए है। यशस्वी जायसवाल को नॉर्किया ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 11 रन है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 ओवर में 11-2 रन है। 



  • 25 Sep 2021 12:14 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा

    राजस्थान रॉयल को पहला झटका लगा। लियम लिविंगस्टोन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लियम लिविंगस्टोन को आवेश खान ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है। 

  • 25 Sep 2021 11:55 AM GMT

    दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 155 रनों का लक्ष्य दिया

    दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतने के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन। दिल्ली कैटिपल्स का स्कोर 20 ओवर में 155-6 रन है। 

     

  • 25 Sep 2021 11:46 AM GMT

    अक्षर पटेल 12 रन बनाकर आउट

    दिल्ली कैपिटल्स का एक और विकेट गिरा। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अक्षर पटेल को  चेतन सकारिया ने मिलर के हाथों कैच कराकर आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.3 ओवर 143-6 रन है।


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story