×

CSK VS DC: धोनी और पंत का आमने सामने, जानें कब कहां कितने बजे से शुरु होगा मुकबला और Playing 11

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें 9 मैचों में सीएसके को जीत हासिल हुई है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 3 Oct 2021 12:47 PM GMT
CSK VS DC
X

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और सीएसके के कप्तान धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 CSK VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का 50वां मैच कल यूएई (UAE) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमों ने आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आज हम आपको बताएंगे कि कल का आईपीएल मैच (Kal Ka IPL Match) दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कब कहां और कितने बजे से खेला जाएगा। इसके साथ ही पिच रिपोर्ट और प्लेइिंग इलेवन के बारे में....

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच का पूरा ब्यौरा

आईपीएल 2021: (IPL 2021) कल का आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला होगा।

तारीख (Date): 4 अक्टूबर 2021

समय (Time): आईपीएल का 50वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

स्थान (Venue): युएई (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium)

आईपीएल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग (IPL Match Live Streaming): दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) हॉटस्टार ऐप (Hotstar APP) पर देखे पाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2021 में रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें 9 मैचों में सीएसके को जीत हासिल हुई है। 9 मैचों में जीत दर्ज करके चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 की टॉप टीम बन गई। चेन्नई ने इसके साथ ही अंकतालिका में 18 अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चेन्नई के बैंटिग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट ने आईपीएल के इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। चेन्नई के दोनों ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस ने चेन्नई को पॉवर प्ले में शानदार शुरुआत दी है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने हासिल की ऑरेंज कैप

ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 12 मैच खेले हैं। इन 12 मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ ने 50.80 की शानदार औसत से 508 रन बनाए हैं।

इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 140.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में एक शतक के अलावा 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली है। 508 रन बनाने के बाद ही ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं और जिसके बाद ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी आक्रामण भी काफी मजबूत है। चेन्नई के तेज शार्दुल ठाकुर, दीपक चहर और डीजे ब्रावो ने इस सीजन बेहतरीन गेंजबाजी की है। शार्दुल और दीपक चहर चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती विकेट दिलाने के साथ ही डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं। शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2021 में 12 मैचों में 8.98 की इकोनॉमी से 13 विकेट झटके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइिंग इलेवन (Chennai Super Kings Probable Playing 11)

1- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

2- ऋतुराज गायकवाड़

3- फाफ डू प्लेसिस

4- सुरेश रैना

5- मोईन अली

6- रविंद्र जडेजा

7- डीजे ब्रावो

8- शार्दुल ठाकुर

9- दीपक चहर

10- जोश हेजलवुड

11- अंबाती रायडू

पंत और धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन दिखाया शानदार खेल

वहीं अगर बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2021 में 14 वें सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2021 में 9 जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में 4 विकेटों से मात दी थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन शॉ इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं। शिखर धवन के अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत ने भी आईपीएल 2021 में अच्छी बल्लेबाजी की है। शिखर धवन ने आईपीएल 2021 में 12 मैचों में 42.00 की औसत से 462 रन बनाए हैं। शिखर धवन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत देते हैं। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के मध्य क्रम के बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर अतरिक्त दबाव बना पाते हैं।

वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 12 मैचों में 37.44 की औसत से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान पंत ने दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं। पंत ने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए छोटी छोटी मैच जिताऊ पारियां खेली है। जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों 9 जीत दर्ज करके आईपीएल 2021 के प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी अटैक भी काफी मजबूत हैं। दिल्ली कैपिटल्स तेंज गेंदबाज आवेश खान ने इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी की है। आवेश खान ने आईपीएल के इस सीजन ने 12 मैच खेले हैं। जिसमें आवेश खान ने 7 की इकोनॉमी से 21 विकेट चटकाए हैं। आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत सफलता दिलाते हैं और डेथ ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेंइिंग इलेवन (Delhi Capitals Probable Playing XI)

1- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)

2- शिखर धवन

3- पृथ्वी शॉ

4- स्टीव स्मिथ

5- श्रेयस अय्यर

6- ललित यादव

7- अक्षर पटेल

8- आवेश खान

9- कगिसो रबाडा

10- रविंद्र चंद्र अश्विन

11- शिमरोन हेटमायर

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story