×

IPL 2021 MI VS CSK: आईपीएल के दो बेहतर कप्तानों के बीच जंग, धोनी को रोहित का ये रिकॉर्ड कर रहा परेशान

यह मुकाबला जितना दो टीमों के बीच होगा उतना ही दो बेहतर कप्तानों के बीच भी होगा। पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तान रोहित शर्मा मुबंई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान भारत के सबसे सफलम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 19 Sep 2021 9:52 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2021 10:00 AM GMT)
IPL2021 MI VS CSK
X

मुबंई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

IPL 2021 MI VS CSK: विश्व की सबसे प्रसिद्ध लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League) का आज 19 सितंबर से शुरूआत होने जा रही है। आज से आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आईपीएल इतिहास की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच खेला जाएगा। यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मुकाबला जितना दो टीमों के बीच होगा उतना ही दो बेहतर कप्तानों के बीच भी होगा। पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुबंई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान भारत के सबसे सफलम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हाथों में होगी।

रोहित शर्मा के कप्तान बनने से पहले मुबंई इंडियंस इंडियंस ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। लेकिन जैसे ही मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा को साल 2013 में कप्तान नियुक्त किया। रोहित ने उसी साल 2013 अपनी शानदार कप्तानी से टीम के पहली बार टीम में आईपीएल का खिताब जिताया। जिसके बाद से मुबंई इंडियंस ने एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके साथ ही मुबंई इंडियंस सबसे अधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीता है।

वहीं बात करें भारत के सबसे सफल कप्तान और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की तो धोनी ने आईपीएल की शुरूआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। और चेन्नई टीम को 3 बार चैपिंयन भी बना चुके हैं।

मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

पहले चरण में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे धोनी

आईपीएल 2021 में दोनों टीमों की बात करें तो दोनों टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 14वां के पहले चरण में 7 लगी मुकाबले खेले हैं। जिसमें चेन्नई को 5 में जीत मिली है। वहीं दो मैचों में हार से संतोष करना पड़ा है। जबकि मुबंई इंडियंस ने भी 7 लगी मुकाबले खेले हैं लेकिन मुबंई को 4 मैचों में जीत हासिल हुई वहीं तीन में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अगर आईपीएल 2021 में दोनों की अकंतालिका में पोजिशन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंको के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

तो वहीं मुबंई इंडियंस 8 अंकों से चौथे स्थान पर बरकरार है। आईपीएल 2021 के पहले चरण में मुबंई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम मुबंई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत दर्ज की थी। धोनी पहले चरण में मिली हार का बदला आज के मैच में रोहित शर्मा से लेना चाहेंगें।

आईपीएल में धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक 195 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें चेन्नई को 115 मैचों में जीत मिली है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल के 59 फीसदी मैचों में जीत दर्ज की है। मुबंई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 123 मुकबलों में कप्तानी की हैं। जिसमें मुबंई को 72 में जीत मिली है। इस दौरान रोहित की कप्तानी में मुबंई का जीत प्रतिशत 58.5 रहा है। हालांकि ओवरऑल कहे तो धोनी ही अभी भी कप्तानी में आकड़े में रोहित शर्मा से बेहतर है।

रोहित शर्मा ने मुंबई को पांच बार जिताया खिताब

रोहित शर्मा ने मुबंई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है। मुबंई इंडियंस के टीम मैंनेजमेंट ने साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तानी दी। और रोहित ने अपने टीम मैनेजमेंट को निराशा नहीं किया। और पहली बार ही कप्तानी करते हुए आईपीएल खिताब के लिए तरस रही मुबंई इंडियंस को खिताब जिताया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा को मुबंई इंडियंस की कमान उस समय दी गई थी जब मुबंई में सचिन तेंदुलकर, रिकीं पोंटिग जैसे महान खिलाड़ी टीम में शामिल थे। और रोहित से पहले मुबंई इंडियंस की कप्तानी कर चुके थे। रोहित शर्मा ने 2013 के बाद साल 2015,2017,2019,2020 में आईपीएल खिताब जीता।

रोहित शर्मा अगर आईपीएल 2021 का भी खिताब जीत जाएंगे तो आईपीएल खिताब जीत की हैट्रिक लगा देंगे। रोहित शर्मा यदि आईपीएल 2021 का खिताब जीतते है तो आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार तीन खिताब जीतने वाले और एक ही टीम को 6 खिताब जिताने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।

एमआई बनाम सीएसके (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

धोनी की कप्तानी में तीन बार चेन्नई बनी चैंपियन

वहीं भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक एक महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो धोनी ने 2010,2011 और 2018 की आईपीएल ट्राफी को चेन्नई सुपर किंग्स को जिताया। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी टीम रही है जो लगातार 12 सीजन में टॉप 4 रही थी। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2020 में टॉप 4 का हिस्सा नहीं थी। यह रिकॉर्ड बताते हैं कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा अव्वल रही है।

आईपीएल का यह सीजन तय करेगा बेहतर कप्तान कौन

अब देखना होगा कि इन दोनों बेहतर कप्तानों में से कौन आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से कितना अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिला सकता है। हालांकि आईपीएल 2021 के मौजूदा हालात में दोनों टीमें टॉप 4 में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो वहीं मुबंई इंडियंस चौथे स्थान पर है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story