×

MI VS DC: कल पंत और रोहित के बीच होगी भिड़त, जानें कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकबला मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 1 Oct 2021 11:22 AM GMT
MI VS DC
X

मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

IPL 2021 DC VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League) का दूसरा चरण यूएई (UAE) में खेला जा रहा है। कल का आईपीएल मैच (Kal Ka IPL Match) पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होगा। चलिए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा। साथ ही संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में...

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का पूरा विवरण

IPL 2021: आईपीएल का 46वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा

स्थान: (Venue) यूएई (UAE) का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium)

तारीख: (Date): 2 अक्टूबर 2021

समय: (Time) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

मैच का लाइव स्ट्रीमिंग: (Match Live Streaming) फैंस दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव मैच स्टार स्पोटर्स नेटवर्क (Star Sports Network)और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह साल बेहतरीन रहा

आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 8 मैचों में जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स आठ जीत के साथ आईपीएल 2021 में अंकतालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में केकेआर ने दिल्ली को 3 विकेटों से हराया था। उस हार के बाद ऋषभ पंत चाहेंगे कि वह मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर लें।

शिखर धवन का शानदार फॉर्म जारी

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शिखर धवन आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप भी शिखर धवन के पास ही है। धवन ने आईपीएल 2021 में 11 मुकाबलों में 45.40 की बेहतरीन औसत से 454 रन बनाए हैं।

वहीं मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2021 में 7 मैच खेले हैं जिसमें स्मिथ ने 143 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन में कई कप्तानी पारियां खेली हैं। पंत ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें पंत ने 38.87 की औसत से 311 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ ने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेली। जिसमें पंत ने एक नाबाद पारी 58 रनों की खेली है। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस चाहेंगे कि पंत के बल्ले से चौके छक्कों की बरसात हो और टीम पहली बार आईपीएल खिताब जीत सके।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी आक्रमण भी काफी मजबूत है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने आईपीएल 2021 में अच्छी गेंदबाजी की है। आवेश खान ने आईपीएल 2021 में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें आवेश खान ने 11 मैचों में 7.31 की इकोनॉमी से 18 विकेट झटके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइिंग इलेवन (Delhi Capitals Probable Playing 11)

1- ऋषभ पंत (कप्तान विकेटकीपर)

2-शिखर धवन

3- स्टीव स्मिथ

4- श्रेयस अय्यर

5- शिमरॉन हेटमायर

6-ललित यादव

7- अक्षर पटेल

8- कगीसो रबाडा

9- रविंद्र चंद्र अश्विन

10-आवेश खान

11-एनरिक नॉर्टजे

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लोगो की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2021 का रिकॉर्ड

वहीं बात करें पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की तो मुंबई ने आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 11 मैच खेले हैं। लेकिन मुंबई को सिर्फ पांच मुकाबलों में ही जीत मिल पाई है। वहीं छह मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस 5 जीत के साथ 10 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। मुंबई ने पिछले मैच में पंजाब को 6 विकेटों से मात दी थी और आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी।

मुंबई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 में अच्छी बल्लेबाजी की है। रोहित ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं जिसमें 33.40 की औसत से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान वहीं रोहित ने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है। इस सीजन रोहित का सर्वोचच्च स्कोर 63 रन रहा है। रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी है जो अपने दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम काफी मजबूत है। सुर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज मुंबई टीम में हैं। ये बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी टीम को मैच हरा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत

वहीं गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो जसप्रीत बुमराह टीम को शुरुआती विकेट दिलाने के साथ डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं। बुमराह ने आईपीएल 2021 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 10 विकेट बुमराह को मिले हैं। बुमराह के अलावा मुंबई के पास टेंट बोल्ट जैसा गेंदबाज हैं जो टीम को सही पॉवर प्ले में अपनी अच्छी गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर दबाव बनाता है। बोल्ट ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं। जिसमें 11 विकेट हासिल किए हैं। बोल्ट ने आईपीएल 2021 में 28 रन देकर 3 विकेट लिए थे। बोल्ट का ये इस साल का सर्वोच्च प्रदर्शन रहा है।

अगर बात करें मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की तो मुंबई इंडियंस के पास अभी 3 लीग मुकाबले खेलने बचे हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस चाहेगी वह सभी तीनों मुकाबलों को जीतकर प्लेऑफ में जगह बना लें।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइिंग इलेवन (Mumbai Indians Probable Playing 11)

1- रोहित शर्मा (कप्तान)

2- क्वीटन डी कॉक

3-सुर्यकुमार यादव

4- सौरभ तिवारी

5- कीरोन पोलार्ड

6- हार्दिक पांड्या

7- कृणाल पांड्या

8- राहुल चहर

9-ट्रेंट बोल्ट

10- जसप्रीत बुमराह

11- नाथन कुलटर नाइट

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story