×

IPl 2021 MI VS SRH: कुछ घंटों बाद रोहित और विलियमसन होंगे आमने सामने, देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच आज का आईपीएल मैच अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 8 Oct 2021 10:48 AM GMT
MI VS SRH
X

रोहित शर्मा और केन विलियमसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPl 2021 MI VS SRH: इंडियंन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का दूसरा चरण खेला जा रहा है। आईपीएल के 14वें सीजन का आखिरी दो लीग मुकाबले आज खेले जाएंगे। इन दोनों मुकाबलों की खास बात यह हैं कि। आईपीएल 2021 के अंतिम दोनों लीग मुकाबले एक ही समय पर खेला जाएगा। आज युएई (UAE) में आईपीएल 2021 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। आज हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताएंगें।

मुंबई इंडियंस और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) अबूधाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरु होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस का मैच

मुंबई इंडियंसन की बात करें तो मुंबई ने आईपीएल 2021 में अबतक इस सीजन में कुल 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें मुंबई इंडियंस को 6 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस 6 मैचों में जीत दर्ज करके आईपीएल 2021 में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में 6वें स्थान पर है। जिसके बाद अगर मुंबई इंडियंस यह आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से जीत भी जाता है तो प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकता है। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचना है तो बड़े भारी अंतर से सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा। जिसके बाद नेट रन रेट के मुताबिक मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 में अबतक 13 मैच खेले हैं। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को सनराइडर्स हैदराबाद को सिर्फ तीन मैच में जीत मिली है। वहीं 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद इस तीन जीत के साथ आईपीएल 2021 के प्वाइंट टेबल में 6 अंको के साथ आखिरी पायदान पर है।

केन विलियमसन और रोहित शर्मा हाथ मिलाते हुए (फोटो:सोशल मीडिया)

सनराइडजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड (SRH VS MI Head To Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस अबतक आईपीएल में 17 बार आमने सामने भिड़ चुके हैं। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 8 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 9 बार मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 9 बार हराया है। तो मुंबई को सनराइडर्स हैदराबाद से 8 बार हार का सामना भी करना पड़ा है। आईपीएल 2021 के पिछली बार जब मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ी थी तो मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया था।

दोनों टीमों के उच्चतम और न्यूनतम स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद का मुंबई इंडियंस के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 96

सनराइजर्स हैदराबाद का मुंबई इंडियंस के खिलाफ उच्चतम स्कोर 178

मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 208

मुंबई इंडियंस का सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ उच्चतम स्कोर 87

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story