×

MI VS SRH Highlights: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, सनराइजर्स को 43 रनों से हराया

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद पहले गेंदाबाजी कर रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 8 Oct 2021 2:27 PM GMT (Updated on: 8 Oct 2021 6:11 PM GMT)
MI VS SRH
X

केन विलियमसन और रोहित शर्मा की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 MI VS SRH Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण का आज 56वां मुकाबला यूएई (UAE) के अबूधाबी (Abu Dhabi) में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला युएई के अबूधाबी में शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का हर अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद पहले गेंदाबाजी कर रहा है।

Live Updates

  • 8 Oct 2021 6:09 PM GMT

    MI ने सनराइडर्स को 43 रनों से हराया

    मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज 32 गेंदों पर शानदार 84 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए सुर्यकुमार यादव ने 82 रन बनाए। जिसकी मदद से मुंबई ने सनराइजर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 236 रनों का लक्ष्य दिया। 

    लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान मनीष पांडे ने बनाए। मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी सनराइजर्स हैदराबाद को जीत न दिला सकी। और सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 


  • 8 Oct 2021 2:32 PM GMT

    रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट

    मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 18 बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं मुंबई के दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 22 गेंदों पर 63 रन बनाकर खेले रहे हैं। इस दौरान ईशान ने 10 चौके पर 2 छक्के लगाए हैं। मुंबई का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 83-1 रन है। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story