×

IPL Live Score RR VS PBKS: आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, कार्तिक त्यागी ने किया कमाल

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का तीसरा मैच आज 21 सितंबर को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 21 Sep 2021 1:49 PM GMT (Updated on: 21 Sep 2021 6:19 PM GMT)

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का तीसरा मैच आज 21 सितंबर को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइिंग इलेवन

पंजाब किंग्स की प्लेइिंग इलेविन

केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, आदिल राशिद, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल



Live Updates

  • 21 Sep 2021 3:09 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिर गया है। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लियाम लिविंगस्टोन को अर्शदीप सिंह ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराकर आउट किया। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12.2 ओवर में 118-3 है। 



  • 21 Sep 2021 3:05 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 28 गेंदों पर 45  रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरी छोर पर लियाम लिविंगस्टोन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। लियाम लिविंगस्टोन महज 16 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के मदद 26 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11.4 ओवरों में 116-2 रन है। 


  • 21 Sep 2021 2:47 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स को लगा दूसरा झटका। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। संजू सैमसन को इशान पारेल ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर आठ ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 76-2 है। 

  • 21 Sep 2021 2:32 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लुईस ने 21 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वही दूसरे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।  राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6 ओवरों में 53-1 है। 


  • 21 Sep 2021 2:21 PM GMT

    राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की है। एविन लुईस 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुईस ने अभी तक पांच चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल 8 गेंदों 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 ओवरों में 53-0 रन है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story