×

IPL Highlights: CSK की छठी जीत, MI को दिया 20 रनों से मात, मैच में छाए रहे रुतुराज

IPL Highlights: यूएई में आईपीएल का सेकंड हाफ का मैच शुरू हो गया है। CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 19 Sep 2021 2:23 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2021 6:13 PM GMT)
CSK vs MI Dream11 Team 2021
X

CSK vs MI Dream11 Team  (Photo- News Track)

IPL Highlights: आईपीएल का दूसरे चरण का मैच आज से शुरू हो गया है। दूसरे चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच हो रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings Mumbai) ने टॉस जीता है। टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आज का आईपीएल मैच का लाइव स्कोर (Aaj ka IPL Match ka Live Score) जानने के लिए बने रहें News Track के साथ...


Live Updates

  • 19 Sep 2021 6:11 PM GMT

    CSK छठी जीत के साथ टॉप पर पहुंची

    आज आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मैच काफी शानदार रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से मात देकर छठी जीत हासिल की है। इस मुकाबले मेंं सीएसके ने अपने 6 विकेट गवाते हुए मुंबई इंडियंस को 157 रन का लक्ष्य दिया, जिसे MI टीम पूरा करने में असफल रही है। 

    इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदारी पारी खेली। उन्होंने MI के खिलाफ 58 गेंदों में 88 रन बनाएं। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े। 


  • 19 Sep 2021 5:23 PM GMT

    MI का 6वां विकेट गिरा


  • 19 Sep 2021 5:16 PM GMT

    MI ने गवाया 5वां विकेट

    जोश हेज़लवुड ने किरोन पोलार्ड को 15 रन पर रोकते हुए आउट किया। 



  • 19 Sep 2021 5:08 PM GMT

    जीत के लिए MI बनाने होंगे 70 रन

    मुंबई इंडियंस को यह मैच जीतने के लिए 42 बॉल में 70 रन बनाने है।

    MI Score: 87/4, ओवर-13



  • 19 Sep 2021 5:04 PM GMT

    MI ने 12 ओवर में बनाएं 82 रन

    मुंबई इंडियंस की ओर से किरोन पोलार्ड और सौरभ तिवारी खेल रहे हैं। किरोन पोलार्ड ने 10 बॉल पर 12 रन बनाए हैं, वहीं सौरभ तिवारी ने 19 बॉल पर 22 रन बनाए हैं। इस दौरान पोलार्ड ने एक छक्का जड़ा था, जबकि सौरभ ने 3 चौके लगाए।

    MI Score: 82/4, ओवर-12


  • 19 Sep 2021 4:57 PM GMT

    MI को चौथा झटका

    ब्रावो ने ईशान किशन का विकेट लपक लिया है। ब्रावो ने ईशान को 11 रन पर रोकते हुए बोल्ड कर दिया है।


  • 19 Sep 2021 4:48 PM GMT

    तीन विकेट पर बनाएं 54 रन

    मुंबई इंडियंस ने अबतक तीन विकेट गवां चुके है। मौजूदा समय में MI का स्कोर- 54/3, ओवर-9


  • 19 Sep 2021 4:44 PM GMT

    MI को लगा तीसरा झटका

    मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा विकेट गवां दिया है। शार्दुल ठाकुर ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव का आउट कर अपना पहला विकेट लिया। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में मात्र 3 रन ही बना पाए हैं।


  • 19 Sep 2021 4:37 PM GMT

    MI का दूसरा विकेट गिरा

    दीपक चाहर ने लगातार दूसरा विकेट लपका है। उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह को 16 रन पर रोकते हुए बोल्ड कर दिया है।



  • 19 Sep 2021 4:31 PM GMT

     MI का पहला विकेट

    CSK ने MI का पहला विकेट लपक लिया दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को 17 रन पर रोक उन्हें मैदान से बाहर कर दिया है।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story