×

MI VS RCB Highlights: RCB ने मुंबई को 54 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने ली हैट्रिक

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला युएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Sep 2021 1:52 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2021 6:00 PM GMT)

MI VS RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 14 वें सीजन में आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore ) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला युएई (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Shatma) ने टॉस (Toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।जिसके बाद रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर पहले बल्लेबाजी करेगी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइिंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स की प्लेइिंग इलेवन (Royal Challengers Playing 11)



Live Updates

  • 26 Sep 2021 3:42 PM GMT

    बुमराह ने मुंबई इंडियंस की वापसी कराई

    आरसीबी का लगातार दो झटके लगे। आरसीबी के लिए आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स आउट हो गए हैं। दोनों बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह ने आउट करके पवेलियन भेजा। ग्लेन मैक्सवेल 56 रन बनाकर आउट हुए और एबी डिविलियर्स 11 रन पर पवेलियन लौटे। आरसीबी ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 19 ओवर में 162-5 रन है। 


  • 26 Sep 2021 3:36 PM GMT

    ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

    आरसीबी के बल्लेबाजों की तूफान। कोहली के बाद ग्लेन मैक्सवेल तूफानी पारी खेल रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर एबी डिविलियर्स भी 5 गेंदो पर 11 रन बनाकर खेले रहे हैं।  आरसीबी का स्कोर 18 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन है। आरसीबी का स्कोर 18 ओवर 156-3 रन है। 


  • 26 Sep 2021 3:25 PM GMT

    आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

    आरसीबी को लगा बड़ा झटका। कप्तान कोहली 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  कोहली को एडम मिल्ने ने अकुंर रॉय के हाथों कैच कराकर आउट किया । वहीं दूसरी छोर पर मैक्सवेल 27 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे है्ं। आरसीबी का स्कोर 16.2 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन है। आरसीबी का स्कोर 16.2 ओवर में 132-3 रन है। 


  • 26 Sep 2021 3:15 PM GMT

    कोहली ने लगाया शानदार अर्धशतक

    आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक। कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 42वां अर्धशतक लगाया। विराट 40 गेंदों पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी छोर पर मैक्सवेल 23 गेंदो पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी का स्कोर 15 ओवर में 119-2 रन है। 


  • 26 Sep 2021 3:04 PM GMT

    आरसीबी का स्कोर 100 के पार

    रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है। आरसीबी के कप्तान  विराट कोहली और ऑलराउंडर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान कोहली 37 गेंदों पर 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं नॉन स्ट्राइक पर ग्लेन मैक्सवेल 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने 13 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर का स्कोर 13 ओवर में 109-2 रन है। 



  • 26 Sep 2021 2:49 PM GMT

    RCB का दूसरा विकेट गिरा

    आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे श्रीकर भारत 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए है। श्रीकर भारत को राहुल चहर ने सुर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान कोहली ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर  82 रन है। आरसीबी का स्कोर 10 ओवर में 82-2 रन है। 



  • 26 Sep 2021 2:33 PM GMT

    आरसीबी का स्कोर 50 के पार

    आरसीबी ने पहला विकेट गिरने के बाद वापसी की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौंर के कप्तान विराट कोहली ने पॉवर प्ले में आक्रामक रुख अपनाया है। कप्तान कोहली ने 22 गेंदो पर 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर श्रीकर भारत 17 गेंदो पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। आरसीबी का स्कोर 7 ओवर 58-1 रन है।  


  • 26 Sep 2021 2:13 PM GMT

    आरसीबी का पहला विकेट गिरा

    रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। आरसीबी ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। रॉयल चैंलेजर्स का स्कोर 2 ओवर में 8-1 रन है। 


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story