×

Mumbai Indians Team 2021: IPL मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, जानें किसे मिली एंट्री

Mumbai Indians Team 2021: आईपीएल मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। MI के तेज गेंदबाज मोहिसन खान चोटिल हो गए है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 19 Sep 2021 1:27 PM GMT
Mumbai Indians
X

Mumbai Indians (File Photo- Social Media)

Mumbai Indians Team 2021: यूएई में शुरू होने वाले वीवो आईपीएल मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम को एक जोरदार झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) चोटिल हो गए। चोट लगने के कारण वे इस मैच से बाहर रहेंगे। इसकी औपचारिक घोषणा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, रूश कलारिया (Roosh Kalaria) ने मोहसिन खान की जगह ली है। यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस (MI) ने मोहसिन खान की जगह कलारिया को टीम में रखने का फैसला किया है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने बैकअप में कुछ खिलाड़ी को यूएई लेकर आया था, जिसमें से एक नाम रूश कलारिया का भी है। बीते शनिवार (18 सितंबर) को MI के ट्रेनिंग के दौरान रूश कलारिया ने टीम में एंट्री ली। इस एंट्री के कलारिया ने अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। अब वे आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ (CSK vs MI) मैदान में उतरेंगे।

मोहसिन खान-रूश कलारिया (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

रूश कलारिया कौन है (Roosh Kalaria Kaun Hai)

रूश कलारिया एक भारतीय क्रिकेटर (roosh kalaria cricketer) हैं। मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए रूश कलारिया (Roosh Kalaria IPL) एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज (roosh kalaria bowling) है। 28 साल के कलारिया गुजरात के राजकोट में रहते है और वे गुजरात के लिए घेरलू क्रिकेट खेलते हैं। साल 2012 में हुए आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (ICC U-19 Cricket World Cup) में रूश कलारिया इंडिया के U-19 टीम के खिलाड़ी भी थे।

आज के मैच में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11 (MI playing 11 2021)

  1. रोहित शर्मा (कप्तान) (Rohit Sharma)
  2. क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यूके, एफ) (Quinton de Kock)
  3. ईशान किशन (Ishan Kishan)
  4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
  5. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)
  6. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
  7. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)
  8. राहुल चाहर (Rahul Chahar )
  9. एडम मिल्ने (Adam Milne)
  10. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
  11. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)
Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story