×

Jharkhand : चाईबासा पुलिस ने दो-दो किलो के 8 IED किए बरामद, नक्सली बड़े हमले की तैयारी में

Jharkhand के चाईबासा में दो-दो किलो के 8 आईईडी बरामद हुए हैं। नक्सल प्रभावित चाईबासा में IED मिलने से हड़कंप मच गया। मगर, समय रहते स्थानीय पुलिस ने सभी आईईडी को नष्ट कर दिया।

aman
Written By aman
Published on: 1 Nov 2022 1:18 PM GMT (Updated on: 1 Nov 2022 1:24 PM GMT)
8 ied of two kg each recovered in chaibasa jharkhand police all destroyed
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Jharkhand News : झारखंड के चाईबासा में दो-दो किलो के 8 आईईडी बरामद हुए हैं। नक्सल प्रभावित चाईबासा में IED मिलने से हड़कंप मच गया। मगर, समय रहते स्थानीय पुलिस ने सभी आईईडी को नष्ट कर दिया। साथ ही, नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि, पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए दो-दो किलो वजन के 8 आईईडी लगाए गए थे। समय रहते इसे नष्ट न किया जाता तो निःसंदेह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, सभी बम केन में रखे गए थे। जिसे धमाका कर नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि, उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली थी कि टोंटा क्षेत्र में रेंगड़ा पुलिस कैंप को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने कुछ बड़ा प्लान किया है। पुलिस जवानों के लिए बम बिछाए गए हैं।

SP बोले- सघन अभियान के बाद मिला IED

एसपी आशुतोष शेखर ने ये भी बताया कि, 'सूचना मिलते ही कैंप से जिला पुलिस, कोबरा 209 वाहिनी और झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ 174 वाहिनी ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च अभियान में रेंगड़ा क्षेत्र में उन्हें एक सुरंग दिखाई दिया। सघनता से जांच की गई तो एक के बाद एक 8 केन से बम बरामद हुआ।'

जानकार बताते हैं कि, अगर ये धमाका होता तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। इससे पहले इसी साल मई महीने में चाईबासा के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 5-5 किलो वजन के 3 आईईडी बरामद हुए थे। उन्हें मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया था। नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए समय समय पर जंगल में आईईडी (IED) लगाते रहते थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story