×

झारखंड में Lockdown का हुआ ऐलान, एक हफ्ते तक घरों में रहना होगा कैद

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 22 अप्रैल की शाम से 29 अप्रैल की शाम तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 20 April 2021 11:28 AM GMT (Updated on: 20 April 2021 11:37 AM GMT)
झारखंड में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया
X

CM Hemant Soren (फोटो- सोशल मीडिया) 

रांची: कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते कहर को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें एहतियाती कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew), वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) या मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने भी एक सप्ताह का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सात दिन यानी 22 अप्रैल की शाम से 29 अप्रैल की शाम तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इसे सरकार की ओर से सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने की है। इस ऐलान से पहले मुख्यमंत्री ने सीएम आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें ही एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

विपक्षी दलों ने भी दिया लॉकडाउन लगाने पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हुए थे। वहीं, इससे दो दिन पहले भी एक सर्वदलीय बैठक हुए थी, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लॉकडाउन के लिए सहमति जताई थी। बाद में कांग्रेस ने भी इसकी वकालत की। यही नहीं, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी फोन पर सीएम से बातकर राज्य में लॉकडाउन लगाने की जरूरत पर जोर दिया था।

व्यापारी आपको बता दें कि रांची में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कारोबारियों ने खुद अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेल्फ लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और दुकानों को नहीं खोल रहे हैं। इसके अलावा सचिवालय कर्मचारी संघ और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी लॉकडाउन की जरूरत पर जोर दिया था। जिसके बाद अब सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

Shreya

Shreya

Next Story