×

Dumka Rape Case: दुमका में एक और जघन्य वारदात, नाबालिग आदिवासी लड़की की रेप कर हत्या, आरोपी अरमान अंसारी गिरफ्तार

Dumka Rape Case: मृतक किशोरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वह रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की रहने वाली थी। किशोरी चार महीने की गर्भवती थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Sep 2022 5:23 AM GMT
Jharkhand Crime News
X

दुमका में एक और जघन्य वारदात : Photo- Newstrack

Dumka Rape Case: झारखंड के दुमका जिले में लड़कियों के साथ बर्बरता जारी है। अंकिता सिंह हत्याकांड के बाद अब एक और आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या से पहले उसका रेप किया गया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की की लाश को पेड़ से लटका दिया था। मृतक किशोरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वह रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की रहने वाली थी। किशोरी चार महीने की गर्भवती थी।

इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया है। मृतक किशोरी की मां के बयान पर दुमका के दिग्घी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में अरमान अंसारी नाम के युवक को नामजद करते हुए अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

गर्भवती होने पर कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक, आदिवासी समुदाय से आने वाली किशोरी अपने माता – पिता के साथ मजदूरी का काम करती थी। वह दुमका के निकट एक पंचायत में रिश्तेदार के यहां रहकर काम करने आती थी। आरोपी अरमान अंसारी जहां राज मिस्त्री का काम करता था, किशोरी भी वहीं काम करती थी। इसी दौरान अरमान ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह जब गर्भवती हो गई थी तो आरोपी पर शादी का दवाब बना रही थी। इसके बाद अरमान ने उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

आरोपी के खिलाफ लगी पोक्सो की धारा

डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका गर्भवती है और उसके गर्भ में चार माह का भ्रूण पल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी अरमान अंसारी के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट लगाया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी किशोरी की हत्या पर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी हुई हमलावर

अपनी कुर्सी बचाने में जुटे सीएम हेमंत सोरेन एक के बाद एक राज्य में हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अबुआ राज में आदिवासी बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। लगातार बेटियों की हत्या हो रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही है।

वहीं बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि दुमका में अरमान अंसारी एक आदिवासी लड़की की रेप, हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। मुख्यमंत्री ने खुद और परिवार को खदान के पट्टे बांधने में व्यस्त रखा और राज्य में कट्टरपंथी तत्वों को हावी होने दिया है।

बता दें कि 10 दिन पहले ही दुमका के ही रहने वाली नाबालिग लड़की अंकिता को शाहरूख नाम के युवक ने पेट्रोल से जलाकर मार डाला था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी शाहरूख के साथ गिरफ्तार उसका दोस्त नईम अंसारी ऊर्फ छोटू इस घटना का मास्टरमाइंड है। पुलिस के मुताबिक नईम ने शाहरूख को अंकिता की हत्या के लिए उकसाया था। पुलिस अब इस केस की स्पीडी ट्रायल की तैयारी कर रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story