×

Jharkhand Boat Accident: बोटिंग करने गए लोगों की पलटी नाव, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Jharkhand Boat Accident: नाव मै बैठे 10 लोग पानी में डूब गए। लेकिन एक नाव सवार और नाविक की जान बच गयी। बाकियों की तलाश जारी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 July 2022 10:57 AM GMT (Updated on: 17 July 2022 11:11 AM GMT)
Jharkhand Boat Accident
X

बोटिंग करने गए लोगों की पलती नाव (फोटो: सोशल मीडिया )

Jharkhand Boat Accident: अभी अभी झारखंड से एक खबर सामने आई है। जहां कोडरमा में एक नाव हादसा हुआ है। पंचखेरो डैम की घटना बताई जा रही है। यहां सुबह एक परिवार के करीब 9 लोग घूमने आये हुए थे। यहां उन्होंने नाव में बैठने की योजना बनाई थी। जैसे ही वे बीच डैम पहुंचे नाव पलट गयी और उस नाव मै बैठे 10 लोग पानी में डूब गए। लेकिन एक नाव सवार और नाविक की जान बच गयी। बाकियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक मरकच्चो प्रखंड में डैम जलाशय में 9 से 10 लोग एक नाव पर सवार होकर घूमने निकले थे। ये लोग एक ही गांव के थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गयी, जिससे 8 लोगों के डूबने की खबर है। घटनास्थल कोडरमा और गिरिडीह जिला के सीमा पर स्थित है।

डूबने वालों में पांच बच्चे, दो महिला और दो पुरुष समेत कुल 9 लोग शामिल हैं, ये सभी गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गोरहन्द डेम (पंचखेरो जलाशय) घूमने आए थे। नौका विहार के दौरान हादसा हो गया। जिसमें कुल सवार 10 लोगों में दो लोग तैर कर जान बचाने में सफल रहे।

सीताराम यादव (40 वर्ष) व उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष), मृतक शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह, राहुल (16 वर्ष) अमित (14 वर्ष पिता प्रफुल सिंह) लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मरकच्चो प्रखंड के सीओ राम सुमन प्रसाद, मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव व नावलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा सहित भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सूचना मिलते ही पूरे मामले की जानकारी ली है और राहत कार्य चलाने को कहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story