×

Jharkhand News: यूपी चुनाव जीत से BJP में जोश, विधानसभा के बाहर पार्टी MLA's ने किया 'जय श्री राम' का उद्घोष

Jharkhand News: BJP विधायकों का उत्साह सातवें आसमान पर। मुखर हो, विपक्ष पर कर रहे कटाक्ष।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By aman
Published on: 11 March 2022 8:42 AM GMT
Jharkhand News cm yogi government return in up bjp mla chanted jai shri ram jharkhand assembly
X

 बीजेपी गठबंधन (फाइल तस्वीर)

Jharkhand News : उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्ण बहुमत हासिल की। इस जीत के साथ ही देशभर में BJP कार्यकर्ताओं और नेताओं का जोश सातवें आसमान पर है। भाजपा नेताओं के मुखर बयान और विपक्ष पर कटाक्ष का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक, यूपी चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित बीजेपी विधायकों ने झारखंड विधानसभा के बाहर 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपने शासनकाल की दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में देशभर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मना रहे हैं। जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है, कि पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में भाजपा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

बिहार विधानसभा में भी नारेबाजी

यूपी सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीते दिन बिहार विधानसभा में भी भाजपा विधायकों ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए जय श्री राम के नारे लगाए। इस मौके पर बिहार विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने भाजपा विधायकों के इस रवैये का विरोध करते हुए आपत्ति जताई थी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 403 विधानसभा सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story