×

Jharkhand News: देवघर में बदमाशों ने मछली कारोबारी पर की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के 2 जवानों की मौत

Jharkhand News: झारखंड के देवघर जनपद में मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें दोनों पुलिस के जवानों की मौत हो गयी।

Jugul Kishor
Published on: 12 Feb 2023 5:32 AM GMT
Jharkhand News
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मडिया)

Jharkhand News: झारखंड के देवघर जनपद में मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस के जवानों को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें दोनों पुलिस के जवानों की मौत हो गयी। ये घटना नगर थाना क्षेत्र से 500 मीटर दूर श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में हुई। मृत जवानों में साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर भी गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन दोनों पुलिस के जवानों को कुछ दिनों पहले ही मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात किया गया था।

गोलीबारी में थाना प्रभारी बाल-बाल बचे

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बदमाशों ने सुधाकर झा पर हमला कर दिया। जिससे से सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों पर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस के जवानों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने थाना प्रभारी के ऊपर भी फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले पुराने विवाद को लेकर मछली कारोबारी सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं सुधाकर झा को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके बाद उन्होने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। सुधाकर झा की मांग पर एसपी ने दो जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया था। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र चंद्र जाट ने बताया कि मछली कारोबारी सुरक्षित हैं। उन्होने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अभी यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि गोली क्यों चली है। मामले की सघन जांच की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story