×

Unlock: 3 जून से नियमों के साथ खुलेगा झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया से मांगी जनता की राय

Jharkhand Shahnawaz Idrisi
Published on: 31 May 2021 2:11 PM GMT
Unlock: 3 जून से नियमों के साथ खुलेगा झारखंड
X

झारखंड। दूसरी लहर में कोरोना महामारी को देखते हुए लगे लाॅकडाउन को अब देश का हर राज्य लगभग अनलाॅक करने लगा है। इसी को देखते हुए झारखंड में भी शायद 03 जून से अनलाॅक होने जा रहा है। क्योंकि कोरोना वायरस की रफ्तार झारखंड में अब कम होती नजर आ रही है। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी और मृत्यु दर में कमी आ रही है। और अनलाॅक के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से राय भी मांगी है।

रांची में 30 मई का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि, रांची में मात्र 72 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 674 रह गयी है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के कोविड वार्ड में बेड खाली पड़े हैं। लिहाजा, ये सब देखते हुए राज्य सरकार ने 3 जून से अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करने का मन बना लिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांगी जनता की राय

कारेना महामारी में ऐसा माना जा रहा है कि, राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आगामी 03 जून से अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसके तहत लॉकडाउन में लगाई गई कुछ पाबंदियों पर छूट दी जा सकती है। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से राय मांगी गई है। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से लोग अपनी राय सरकार तक पहुंचा भी रहे हैं।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन pic(social media)

अनलॉक को लेकर लोगों की राय

सूत्रों के अनुसार लोगों ने अपनी राय देते हुए कहा है कि सरकार कनटेंमेंट जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों को अनलॉक कर दे। गौरव प्रियदर्शी ने लिखा है कि, नाइट कर्फ्यू जारी रखते हुए अनलॉक किया जाना चाहिए। वहीं अनूप सिंह ने अपनी राय देते हुए लिखा कि, मॉल को छोड़कर बाकी बाजार को खोल दिया जाना चाहिए। इसी कड़ी में पप्पू गुप्ता नामक फेसबुक यूजर ने लिखा है कि, लॉकडाउन को एक और सफ्ताह के लिए बढ़ा दिया जाना चाहिए। सरोज महतो नामक यूजर ने लिखा कि, सुबह सात से शाम सात बजे तक अनलॉक किया जाना चाहिए।

सरकार जल्द लेगी निर्णय

कोरोना के घटते केस को देखते हुए सरकार उचित फैसला लेगी। सरकार का मानना है कि, विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की बदौलत ही वायरस को काबू में किया जा सका है। लिहाजा, राज्य सरकार हर कदम फूंक फूंक का उठा रही है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि, 03 जून से लॉकडाउन में लोगों को छूट दी जाएगी। पर छूट सिर्फ जरूरी चीजों से ही है। साथ ही लागों को खुद भी अपने स्तर पर नियमों का पालन करना होगा जैसेे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोना। नियमों का पालन करके ही हम कोरोना को जड़ से खत्म कर पाएंगे।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story