×

Ranchi News Today : झारखंड में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त ने रची थी घिनौनी साजिश

Ranchi News Today : झारखंड की राजधानी रांची से गैंगरेप की बड़ी खबर आ रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 29 Aug 2021 5:40 PM GMT
Sonbhadra Rape case
X

दुष्कर्म का मामला  (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

Ranchi News Today : झारखंड की राजधानी रांची से गैंगरेप की बड़ी खबर आ रही है। यहां के मांडर इलाके में एक 13 साल की नाबालिग लड़की का गैंगरेप हुआ है। लड़की की हालत नाजुक है। दरिंदगी की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तहकीकात जारी है।

इस वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने मित्र के बहकावे में आकर उसी के साथ घूमने गई थी। बस वहीं पर उसके मित्र ने उसका फायदा उठाते हुए खुद भी और अन्य छह लोगों के साथ गैंगरेप किया।

दोस्ती में धोखा

मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी दरिंदगी के पीछे छात्रा के मित्र का हाथ था। साथ ही ये भी बताया जा रहा कि नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर लड़के ने पीड़िता को झांसे में लेकर सुनसान जगह में ले जाकर छोड़ दिया। जहां पर 6 और लड़के पहले से मौजूद थे।

सूनसान जगह और एक साथ 6 अन्य लड़कों को देखकर नाबालिग को शक हुआ। तभी उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे। फिर इसके बाद उसके आरोपी दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इस पर जब लड़की ने मना किया तो सभी ने मिलकर बारी-बारी से उसका रेप किया। पीड़िता चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने एक बार भी उस पर इंसानियत नहीं दिखाई।

गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर पर छोड़ दिया। इस वारदात से वह पूरी रात डरी रही। फिर अगले दिन की सुबह जब अपने घर पहुंची तो घरवाले को उसने सारी सच्चाई बताई।

फिर इसके बाद पीड़िता को परिवार वालों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल रांची पुलिस ने मामले में चार आरोपी को पकड़ा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story