×

लालू यादव को बड़ी राहत: चारा घोटाला मामले में मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे दी है।

Dharmendra Singh
Published By Dharmendra Singh
Published on: 17 April 2021 9:01 AM GMT (Updated on: 17 April 2021 10:14 AM GMT)
RJD supremo Lalu Prasad Yadavs birthday is on June 11 and the discussion in the political corridors
X

लालू प्रसाद यादव (फोटो: सोशल मीडिया)

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को बड़ी राहत मिली है। अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे दी है।

फिलहाल चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। चारा घोटाला मामले से संबंधित अन्य मामलों में राजद प्रमुख को पहले ही जमानत मिल गई है। चईबासा और देवघर कोषागार मामले में जमानत मिली हुई है, तो वहीं दोरांडा कोषागार के मामले में अब भी ट्रायल जारी है।
जमानत मिलने के बाद बिहार सहित झारखंड राजद में भी खुशी की लहर दौड़ गई है कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिल रहा है। हालांकि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की माने तो आरजेडी कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाएंगे पटाखे नहीं छोड़ेंगे रंग अबीर गुलाल नहीं लगाएंगे।


आरजेडी परिवार में और लालू यादव के परिवार में लालू की जमानत मिलने से काफी खुशी है। लालू यादव को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गरीबों का मसीहा बताया और कहा कि अब गरीब के मसीहा बाहर आएंगे तो लोगों का कल्याण होगा।
इधर झारखंड सरकार में सहयोगी कांग्रेस भी लालू प्रसाद यादव के जमानत पर प्रसन्नता जताई है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है की बिहार झारखंड ही नहीं पूरे देश में लालू यादव के जमानत पर प्रसन्नता है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story