×

Jharkhand: गुमला जिले में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गुमला जिले में दो युवकों को जिंदा जलाने की कोशिश हुई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र से 15 किमी दूर स्थित एक गांव की है। दोनों युवकों पर रेप के आरोप हैं। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

aman
Written By aman
Published on: 9 Jun 2022 10:12 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2022 10:16 AM GMT)
Sonbhadra Crime News
X

प्रतीकात्मक फोटो 

Jharkhand : झारखंड के गुमला जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। गुरुवार को जिले में दो युवकों को जिंदा जलाने की कोशिश हुई। वह घटना सदर थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की है। दोनों युवकों पर रेप के आरोप हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। बताया जा रहा एक आरोपी सुनील उरांव की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बा टोली की यह घटना है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात इसे अंजाम दिया गया। ग्रामीणों ने दो युवकों को उनकी बाइक सहित आग लगा दी। इस घटनाक्रम में दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए।

क्या थी घटना?

घटना के बारे में बताया गया कि, गांव की एक युवती अपनी मां के साथ कहीं गई थी। उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे लड़की के परिजन गुस्से में थे। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव ले आए। यहां दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया।

नाराजगी नहीं हुई कम

इतने के बाद भी गुस्साए ग्रामीणों की नाराजगी कम नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों पर टांगी (एक धारदार हथियार) से भी हमला किया। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे सुनील उरांव की मौत हो गई। वहीं, आशीष गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय पुलिस इस मामले की सघनता से जांच कर रही है। पुलिस गांव वालों को शांत करने की कोशिशों में भी जुटी है। पुलिस और प्रशासन को तनावपूर्ण स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story