×

Kalpana Soren Biography: कौन हैं कल्पना सोरेन, जिन्हें बताया जा रहा है झारखंड का अगला सीएम

Kalpana Soren Biography: खनन लीज घोटाले में सीएम के साथ उनके भाई बसंत सोरेन भी घिरे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तरह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद पर बैठा सकते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 Aug 2022 10:25 AM GMT
Jharkhand News
X

 कल्पना सोरेन। (Social Media)

Click the Play button to listen to article

Kalpana Soren Biography: लाभ के पद मामले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) की कुर्सी खतरे में है। चुनाव आयोग (election Commission) ने इस मामले में उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। गेंद अब राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) के पाले में है। बताया जा रहा है कि किसी भी समय राज्यपाल अपना फैसला सुना सकते हैं। यही वजह है कि रांची में फिलहाल सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। सत्ताधारी जेएमएम ने सभी विधायकों को शाम तक रांची पहुंचने के लिए कहा है।

झारखंड की राजनीति में आए इस भूचाल के बीच अचानक सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Hemant Soren Wife Kalpana Soren) चर्चा में आई गई हैं। दरअसल खनन लीज घोटाले (mining lease scam) में मुख्यमंत्री के साथ – साथ उनके भाई बसंत सोरेन भी घिरे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तरह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद पर बैठा सकते हैं। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने ट्वीट में इसका जिक्र कर चुके हैं। दरअसल पिछले दिनों उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि झारखंड में भाभीजी की ताजपोशी की तैयारी चल रही है।

कौन हैं कल्पना सोरेन (Kalpana Soren Wiki in Hindi)

कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) का जन्म साल 1976 में झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। वह मूल रूप से ओडिसा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। उनका परिवार अब भी वहीं रहता है। बताया जाता है कि उनके परिवार का रांची से पुराना संबंध रहा है। कल्पना सोरेन की हेमंत सोरेन से शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। दोनों की अरेंज्ड शादी थी। इनके दो बच्चे निखिल और अंश हैं। कल्पना रांची में एक प्ले स्कूल चलाती हैं।

सक्रिय राजनीति से दूर रहती हैं कल्पना

झारखंड के सबसे बड़े और ताकतवर सियासी परिवार की बहू कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) सक्रिय राजनीति से दूर रहती हैं। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों से हमेशा दूर देखा गया है। हालांकि, वह सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में नियमति तौर पर नजर आती रही हैं। वह सक्रिय राजनीति में आने से इनकार करती रही हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि वह सोरेन परिवार के कई व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल हैं। इस वजह से उनपर सियासी हमले भी होते रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने पिछले दिनों सीएम हेमंत सोरेन पर अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को जमीन आवंटन करवाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत राज्यपाल से भी की गई।

बता दें कि सोरेन परिवार में सत्ता के कई और दावेदार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक भाभी सीता सोरेन और दुर्गा सोरेन शामिल है। झारखंड के अगले मुख्यमंत्री को चुनने में सत्ताधारी गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी कांग्रेस की भी राय सबसे अहम होगी। अगर परिवार के बाहर के किसी शख्स को मुख्यमंत्री बनाया गया तो इसमें परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और बाल विकास मंत्री जोबा मांझी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story