×

ASRB Recruitment 2023: एएसआरबी ने प्रिंसिपल और सीनियर वैज्ञानिक के पद पर निकाली 368 भर्तियां, जानिए पूरी आवेदन प्रक्रिया

ASRB Recruitment 2023: एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से प्रिंसिपल, वैज्ञानिक और सीनियर वैज्ञानिक के पद पर 368 भर्तियां निकाली गयी है। योग्य और इक्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पत्र ऑनलाइन माध्यम से 18 अगस्त से 8 सितम्बर के बीच आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर भर सकते हैं।

Vertika Sonakia
Published on: 12 Aug 2023 5:55 AM GMT
ASRB Recruitment 2023: एएसआरबी ने प्रिंसिपल और सीनियर वैज्ञानिक के पद पर निकाली 368 भर्तियां, जानिए पूरी आवेदन प्रक्रिया
X
ASRB Recruitment 2023 (Photo: Social Media)

ASRB Recruitment 2023: एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से प्रिंसिपल, वैज्ञानिक और सीनियर वैज्ञानिक के पद पर 368 भर्तियां निकाली गयी है। योग्य और इक्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पत्र ऑनलाइन माध्यम से 18 अगस्त से 8 सितम्बर के बीच आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर भर सकते हैं।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथि

फॉर्म भरने की शुरुआत: 18 अगस्त

फॉर्म भरने का अंतिम दिन: 8 सितम्बर

प्रिंसिपल साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट की पोस्ट पर भर्ती विवरण

प्रिंसिपल साइंटिस्ट: 288 पद

सीनियर साइंटिस्ट: 80 पद

एएसआरबी में भर्ती की योग्यता और आयु सीमा

एएसआरबी भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में पदानुसार डिप्लोमा, डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी आदि किया हो।

इसके साथ ही एएसआरबी भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा-

प्रिंसिपल साइंटिस्ट: 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सीनियर साइंटिस्ट: 47 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आईसीएआर कर्मचारियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

एएसआरबी में भर्ती की आवेदन प्रक्रियां

1) सबसे पहले एएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर जाए।

2) होमपेज पर, क्विक लिंक्स पर जाएं और रिक्रूटमेंट कॉर्नर पर क्लिक करें।

3) परीक्षा पोर्टल पर क्लिक करें और फिर ASRB भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

4) आवेदकों को एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, रजिस्टर पर क्लिक करें।

5) आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म वाला एक नया पेज दिखाई देगा। आवेदन पत्र में आवश्यक सभी विवरण सही-सही भरें।

6) पंजीकरण फॉर्म में उल्लिखित दस्तावेज़ अपलोड करें।

7) यदि लागू हो तो गैर-वापसीयोग्य ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

8) अंतिम तिथि से पहले विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।

एएसआरबी भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों को एएसआरबी भर्ती 2023 के तहत नियुक्त किया गया है, उन्हें एएसआरबी भर्ती 2023 के तहत कुछ चरणों से गुजरना होगा।

लिखित परीक्षा: एएसआरबी भर्ती 2023 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एएसआरबी लिखित परीक्षा 2023 में उपस्थित होना होगा।

व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार से गुजरना होगा।

अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

एएसआरबी भर्ती 2023 वेतन

प्रिंसिपल साइंटिस्ट: वेतन स्तर-14 (रु. 1,44200 – रु. 2,18,200/-)

सीनियर साइंटिस्ट: वेतन लेवल-13 (रु. 1,31,400 से.)

एएसआरबी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: रु. 1500/-

महिला/पीडब्ल्यूडी/एसटी/एससी: शून्य

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story