×

Govt Jobs: जल्द होगी 62 हजार पदों पर बहाली, पहले चरण में नियुक्त होंगे इतने हजार कैंडिडेट

Bihar Police Recruitment 2022: सरकार 62 हजार नये पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए आने वाले एक-दो महीने के भीतर सभी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 6 Dec 2022 9:08 AM GMT
Bihar Police Recruitment 2022 thousands posts will be restored soon latest gov jobs in Bihar
X

Bihar Police Recruitment 2022 thousands posts will be restored soon latest gov jobs in Bihar (Social Media) 

Bihar Sarkari Naukri 2022: बिहार में इन दिनों सरकारी नौकरियों की भरमार है। महागठबंधन की सरकार सत्ता में आने के बाद एक ओर जहां कैंप लगाकर अपॉइटमेंट लेटर बांटे जा रहे हैं तो, वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस में बहाली के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी आई है। सरकार 62 हजार नये पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए आने वाले एक-दो महीने के भीतर सभी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कॉस्टेबल के लिए करीब 6500 पदों पर बहाली होगी।

वहीं, दूसरी तरफ 55 हजार से अधिक पदों के लिए एक निश्चित अंतराल पर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसे बहुत जल्द कैबिनेट से मंजूरी मिलने के आसार है। होम मिनिस्ट्री डिपार्टमेंट इस प्रस्ताव को बहुत जल्द कैबिनेट को भेजेगा।

इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में दारोगा, एएसआई, हवलदार, कॉस्टेबल और चालक सहित अन्य 74 हजार पद भरें जाएंगे। इसमें 56 हजार पदों को डायरेक्ट रिक्रुटमेंट के तहत भरा जाएगा।

इसक अतिरिक्त दारोगा के रिक्त होने वाले आधे पदों के बाद एएसआई और हवलदार के पदों को प्रमोशन के तहत भरने के आसार है। गौरतलब है कि एएसआई और हवलदार जैसे पदों को प्रमोशन के प्रक्रिया से ही भरा जाता है।

दारोगा के 23,000 पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि निकलने वाले पदों की संख्या में 23 हजार पद दारोगा के और 18 हजार पद एसआई के भरें जाएंगे। वहीं, हवलदार के 4000 पद, सिपाही के 35,000 हजार पद और चालक सिपाही के 9,000 पद हैं।

पिछले महीने ही पुलिस मुख्यालय की ओर से विभाग में खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया था। अब मुख्यालय को सारा डिटले मिल चुका है। इन पदों पर दिसंबर के अंत और जनवरी महीने में बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती को भेज दिया जाएगा।

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने इस मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दी और कहा कि करीब 6500 पदों पर रोस्टर 166 क्लीयरेंस के बाद बहाली की नोटिफिकेशन चयन पर्षद को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंत या जनवरी 2023 में इसे भेज दिया जाए। इसके अलावा इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के तहत शुरू किए गए डायल 112 में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इसमें 22,000 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। हालांकि इसमें महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार रिजर्वेशन दिया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story