×

BPSC Head Teacher Exam 2022: बीपीएससी ने प्राइमरी हेड टीचर भर्ती एग्जाम स्थगित की, जानें कब होगी परीक्षा?

BPSC द्वारा प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य में 28 जुलाई 2022 को परीक्षा होने वाली थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर नजर रखें।

aman
Written By aman
Published on: 19 July 2022 11:23 AM GMT (Updated on: 19 July 2022 11:33 AM GMT)
bihar public service commission bpsc has postponed the conduct of head teacher recruitment exam 2022
X

प्रतीकात्मक चित्र 

BPSC Primary Head Teacher Exam 2022 Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी (BPSC) प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Primary Head Teacher Exam 2022) का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। बीपीएससी (BPSC) ने इस संबंध में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर, आप भी कैंडिडेट हैं तो विशेष जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।

गौरतलब है कि, प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 (BPSC Primary Head Teacher Exam 2022) के लिए लिखित परीक्षा (Written exam) का आयोजन 28 जुलाई 2022 को होना था। BPSC की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि, अपरिहार्य कारणों की वजह से यह परीक्षा स्थगित की गई है। अब इस भर्ती परीक्षा (Recruitment Exam) का आयोजन सितंबर 2022 में किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, परीक्षा से संबंधित जानकारी वहीं उपलब्ध होगी।

पहले भी स्थगित हो चुकी थी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत बिहार के प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के 40,506 खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी प्रधान शिक्षक पात्रता 2022 (BPSC Head Teacher Eligibility 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया (Application Procedure) 28 मार्च 2022 से शुरू हुई थी। अप्लाई की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 थी जिसे बढ़ाकर 20 मई 2022 कर दी गई।

बीपीएससी मुख्य शिक्षक लिखित परीक्षा (BPSC Head Teacher Written Exam 2022) जो राज्य भर में 25 जून, 2022 को आयोजित होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद 28 जुलाई, 2022 को परीक्षा आयोजित होनी थी। आज वह भी अपरिहार्य कारणों की वजह से स्थगित कर दी गई। आयोग ने ये भी बताया गया था कि यदि प्रशासनिक कारणों (Administrative Reasons) से ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है तो संशोधित तिथि (Revised Date) में भी आगे परिवर्तन किया जा सकता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story