Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Central Bank Of India Recruitment 2023: सीबीआई ने अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कोई भी कैंडिडेट किसी भी विषय में स्नातक अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं और पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2023 है।

Durgesh Bhatt
Published on: 30 March 2023 7:38 PM GMT
Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
X

Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने 5,000 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। सीबीआई ने अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कोई भी कैंडिडेट किसी भी विषय में स्नातक अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं और पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2023 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofinida.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

  • कुल पद - 5000
  • गुजरात – 342 पद
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 03 पद
  • मध्य प्रदेश - 502 पद
  • छत्तीसगढ़ - 134 पद
  • चंडीगढ़ - 43 पद
  • हरियाणा – 108 पद
  • पंजाब - 150 पद
  • जम्मू और कश्मीर - 26 पद
  • हिमाचल प्रदेश - 63 पद
  • तमिलनाडु - 230 पद
  • पुडुचेरी - 01 पद
  • केरल - 136 पद
  • राजस्थान - 192 पद
  • उत्तराखंड - 41 पद
  • दिल्ली - 141 पद
  • असम - 135 पद
  • मणिपुर - 09 पद
  • नागालैंड - 07 पद
  • त्रिपुरा - 06 पद
  • कर्नाटक - 115 पद
  • तेलंगाना - 106 पद
  • आंध्र प्रदेश - 141 पद
  • ओडिशा - 112 पद
  • पश्चिम बंगाल - 362 पद
  • अंडमान और निकोबार - 01 पद
  • सिक्किम - 16 पद
  • उत्तर प्रदेश - 615 पद
  • गोवा - 44 पद
  • महाराष्ट्र - 629 पद
  • बिहार - 526 पद
  • झारखंड - 46 पद

CBI Apprenticeship Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क

पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए - 400 रूपए + जीएसटी

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / सभी महिला के लिए – 600 रूपए + जीएसटी

अन्य सभी उम्मीदवार के लिए – 800 रूपए + जीएसटी

Central Bank Of India Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

Step 1. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट - Centralbankofindia.co.in पर विजिट करें।

Step 2. उसके बाद, होम पेज पर "Recruitment Portal" विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2023 अधिसूचना पर क्लिक करे और वन टाइम रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2023 पंजीकरण फॉर्म भरे और आवश्यक दस्तावेजों और इमेज को ठीक से अपलोड करें।

Step 5. "सबमिट" बटन पर क्लिक करे और भविष्य के उद्देश्यों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2023 पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करें।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story