×

CLAT 2023 Admit Card: आज जारी होगा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CLAT 2023 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के एडमिट कार्ड आज 06 दिसंबर दिन मंगलवार को जारी किए जाएंगे, और परीक्षाओं का आयोजन 18 दिसंबर 2022 के दिन से शुरु कर दिया जाएगा

Hema Shrivastava
Written By Hema Shrivastava
Published on: 6 Dec 2022 12:47 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2022 12:56 AM GMT)
CLAT 2023 Admit Card
X

CLAT 2023 Admit Card ( Social Media)

CLAT 2023 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के एडमिट कार्ड आज 06 दिसंबर दिन मंगलवार को जारी किए जा रहे हैं। वो अभ्यर्थी जिन्होंने क्लैट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे नोटिफिकेशन रिलीज होने के बाद कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Consortium) ऑफिशियल साइट पर एडमिट कार्ड को जाँच सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इससे जुड़ी अन्य जानकारी को पता कर सकता है।

CLAT 2023 एग्जाम डेट

CLAT 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी हो जाएंगे। परीक्षाओं का आयोजन 18 दिसंबर 2022 के दिन से शुरु कर दिया जाएगा, परीक्षा दोपहर में दो से चार बजे के बीच आयोजित की जाएगी। यह पहली बार हो रहा है कि क्लैट परीक्षा को साल में दो बार आयोदित किया जा रहा है। जल्द ही क्लैट परीक्षा 2022 कंडक्ट कराई गई थी और एक बार फिर 18 दिसंबर से एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

• एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लैट 2023 सेक्शन में जाएं फिर एडमिट कार्ड लिंक तलाश कर उस पर क्लिक करें।

• इतना करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर अपने दस्तावेज मतलब मांगी जा रही जानकारी को डालें और सबमिट कर दें।

• इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर शो होने लगेगा।

• यहां से आप इसे चेक, डाउनलोड और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षा के आयोजन के तुरंत बाद ही इसी तिथि में प्रोविजनल आंसर-की जारी हो जाएगी। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन प्राप्त करने के बाद इसे जाँच सकते हैं। अभ्यर्थी इस पर एतराज़ कर सकते हैं, जिसके बाद 24 दिसंबर को फाइनल आंसर-की जारीहो जाएगी। फिर अगले चरण में लास्ट दिसंबर महीने में रैंक लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी।

Hema Shrivastava

Hema Shrivastava

Next Story