TRENDING TAGS :
Daily current affair: 5 अक्टूबर, 2022 की प्रमुख 10 करेंट अफेयर
Daily current affair: यदि आप का करेंट अफेयर कमजोर है तो आप आसान सवाल भी गलत कर के आते हैं। जो आप के सेलेक्शन में रोड़ा बन जाता है
Daily current affair 5 October 2022 Top Current Affairs (Social Media)
Daily current affair: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर तैयार करना एक बडी चुनौती होती है। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्शन और रीजेक्शन में मात्र एक नंबर का फर्क होता है। यदि आप का करेंट अफेयर कमजोर है तो आप आसान सवाल भी गलत कर के आते हैं। जो आप के सेलेक्शन में रोड़ा बन जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए हम आप के लिए 5 अक्टूबर, 2022 की 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लाए हैं। जो आप की तैयारी में चार चांद लगा सकता है।
प्रश्न-1 हाल ही में मंगलवार को शेखर जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह किस लिए प्रख्यात थे?
उत्तर- कथाकार के रूप में
प्रश्न-2 हाल ही में सेना में शामिल होने वाली पहली मुक्केबाज महिला कौन बनी है?
उत्तर- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की मुक्केबाज जैसमिन लंबोरिया
प्रश्न-3 हाल ही में फैजाबाद ककैंट का नाम बदलकर क्या रख दिया गया?
उत्तर- अयोध्या कैंट
प्रश्न-4 हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया
उत्तर- बीडी मिश्रा को
प्रश्न-5 हाल ही में किसे इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ओर से राइजिंग स्टार आफ वर्ल्ड के किताब से नवाजा गया?
उत्तर- मुमताज खान
प्रश्न-6 हाल ही में मंगलवार को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर- एलेन एस्पेक्ट, एंटन साइलिंगर, जॉन क्लाउसर
प्रश्न-7 नोबेल पुरस्कार का वितरण कहां पर किया जाता है?
उत्तर- स्टॉकहोम में
प्रश्न-8 इस बार भौतिक का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को, किस खोज के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर- क्वांटम विज्ञान पर काम करने के लिए
प्रश्न-9 हाल ही में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर- स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को
प्रश्न-10 हाल ही में मोबाइल गेमिंग फर्जीवाड़े मामले में कितने खातों को फ्रीज कर दिया गया
उत्तर- 5.59