×

Daily current affair: 3 अक्टूबर, 2022 की प्रमुख 10 करेंट अफेयर

Daily current affair: क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्शन और रीजेक्शन में मात्र एक नंबर का फर्क होता है।

Anant kumar shukla
Published on: 3 Oct 2022 8:00 AM GMT
Daily current affair Top 10 Current Affairs 3 October 2022
X

Daily current affair Top 10 Current Affairs 3 October 2022 (Social Media)

Daily current affair: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर तैयार करना एक बडी चुनौती होती है। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्शन और रीजेक्शन में मात्र एक नंबर का फर्क होता है। यदि आप का करेंट अफेयर कमजोर है तो आप आसान सवाल भी गलत कर के आते हैं। जो आप के सेलेक्शन में रोड़ा बन जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए हम आप के लिए 3 अक्टूबर, 2022 की 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लाए हैं। जो आप की तैयारी में चार चांद लगा सकता है

प्रश्न-1 अहमदाबाद में चल रहे राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश की योगीता ने स्वर्ण पदक जीता उनका संबंध किस खेल से है?

उत्तर- निशानेबाजी (10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता)

प्रश्न-2 हाल ही में किस देश में चल रहे फुटबॉल मैच के दौरान दंगा और भगदड़ में लगभग 125 लोगों की मौत हो गई?

उत्तर- इंडोनेशिया

प्रश्न-3 हाल ही में किस प्रदेश में डंपर से सवारी ढोते हुए पकड़े जाने पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाने की घोषणा की है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश सरकार

प्रश्न-4 हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने विशिष्ट खाद्य तेलों पर रियायती आयात शुल्क की अवधि 6 महीने बढ़ाकर कब तक के लिए कर दिया गया है?

उत्तर- 2023 तक

प्रश्न-5 हाल ही में रक्षा मंत्री की मौजूदगी में देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ध्रुव को वायुसेना में शामिल कर लिया गया इस हेलीकॉप्टर का कुल वजन कितना है?

उत्तर- 5.8 टन

प्रश्न-6 हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ध्रुव को खरीदने के लिए कितने करोड़ की मंजूरी दी गई है?

उत्तर- ₹3887

प्रश्न-7 हाल ही में किस कंपनी के एमडी की 94 लाख की दुकान कुर्क की गई?

उत्तर- अनी बुलियन के एमडी की

प्रश्न-8 हाल ही में कहां पर ट्रैक्टर एक्सीडेंट में 26 लोगों ने जान गवाई?

उत्तर- कानपुर

प्रश्न-9 हाल ही में इसरो द्वारा भेजे गए सेटेलाइट एमओएम से संपर्क टूट गया यह सेटेलाइट किस ग्रह की परिक्रमा के लिए प्रक्षेपित किया गया था?

उत्तर- मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) मंगल ग्रह की परिक्रमा के लिए प्रक्षेपित किया गया था जिसका कार्यकाल 6 माह था। आठवें महीने काम करना बंद कर दिया।

प्रश्न-10 हाल ही में ज्ञान डेयरी ने किस एक्ट्रेस को अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया?

उत्तर- करीना कपूर खान को

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story