DSSSB Result 2021 released: DSSSB स्टेनोग्राफर, जेई सिविल और जेई इलेक्ट्रिकल 2021 परीक्षा परिणाम जारी , एक्टिव लिंक से चेक करें कट ऑफ लिस्ट

DSSSB Result 2021 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड DSSSB द्वारा जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल और स्टेनोग्राफर ग्रेड- III के लिए डीएसएसएसबी परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट्स अधिकृत वेबसाइट से परिणाम चेक का सकते हैं

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 29 Aug 2024 10:54 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2024 10:55 AM GMT)
DSSSB Result 2021 released: DSSSB स्टेनोग्राफर, जेई सिविल और जेई इलेक्ट्रिकल 2021 परीक्षा परिणाम जारी , एक्टिव लिंक से चेक करें कट ऑफ लिस्ट
X

DSSSB Result 2021 out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल और स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों के लिए डीएसएसएसबी 2021 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं, जो लोग DSSSB की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अधिकृत वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in. के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DSSSB मेरिट लिस्ट में है 2021 CUTOFF अंक

DSSSB मेरिट सूची 2021 पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित की गई है, जिसमें उन अभ्यर्थी के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने डीएसएसएसबी 2021 परीक्षा में अंतिम चयन पर कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं।

DSSSB 2021 स्टेनोग्राफर ग्रेड, जेई सिविल और जेई इलेक्ट्रिकल पदों के लिए रिक्तियां

DSSSB स्टेनोग्राफर ग्रेड III परिणाम 2021
स्टेनोग्राफर ग्रेड III पद के लिए कुल 256 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई थी। जिनमें लाखों परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शामिल हुए थे I जिनमें से कुल 207 प्रतिभागियों को दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए चयनित किया गया है।
DSSSB जेई इलेक्ट्रिकल परिणाम 2021
DSSSB द्वारा जारी नियमों के तहत जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद के लिए कुल दो रिक्तियां पर भर्तियों की घोषणा की गई थीं। टियर-1 और टियर 2 परीक्षा में दो प्रतिभागियों को प्राप्त अंकों के आधार पर अंततः चयनित किया गया है।
DSSSB जेई सिविल परिणाम 2021
निर्देशानुसार DSSSB जेई सिविल पद के लिए भर्ती प्रक्रिया कुल 33 रिक्तियों के लिए की गयी थी । टियर-1 और 2 परीक्षा में प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर, जेई सिविल पद के लिए 28 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है को अनंतिम रूप से चुना गया है।

ऐसे करें चेक रिजल्ट

सर्वप्रथम कैंडिडेट्स DSSSB की अधिकृत वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें और फिर बाईं ओर 'नवीनतम परिणाम' पर क्लिक करें। 'डीएसएसएसबी परिणाम 2021 फॉर जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल और स्टेनोग्राफर ग्रेड III' देखें और उस पर विजिट करें। डीएसएसएसबी परिणाम 2021 पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा । वहां से परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करलें।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story