×

अग्निवीर पदों पर भर्ती के नियमों में किया गया बदलाव, अब इस तरह होगा उम्मीदवारो का चयन

Agniveer Recruitment 2024 Notificaiton: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया हैं। नये नियम 2024-25 की अग्निवीर भर्तियों में ये लागू किया जाएगा, पढ़े नया नियम

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 6 Jan 2024 8:55 AM GMT
Agniveer Recruitment 2024
X

Agniveer Recruitment 2024 

Sarkari Naukri: अग्निवीर में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारो के लिए ये एक सुनहरा अवसर हैं क्योकि भारतीय सेना ने अग्निवीर के तहत क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन से पूर्व इसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।

Agniveer Recruitment 2024 Notification-

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया हैं। नये नियम 2024-25 की अग्निवीर भर्तियों में लागू किया जाएगा। सेना ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया हैं। इसके साथ ही इसे लेकर सभी राज्यों के सेना भर्ती बोर्ड को सूचित भी कर दिया गया हैं। नया नियम अग्निवीर के तहत क्लर्क व स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए लागू किया जाएगा। अन्य पदों पर नया नियम नहीं लागू होगा।

क्लर्क व स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए अब सेना टाइपिंग टेस्ट भी होगा। जो हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट व अंग्रेंजी में 35 शब्द मिनट हो सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड निदेशायल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निवीर के तहत क्लर्क व स्टोरकीपर पदों पर भर्तियों के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। लेकिन अभी इसका मानक तय नहीं किया गया। मानक जल्द ही निर्धारित किया जाएगा।

वायु सेना की तरफ से अग्निवीर वायु के 3500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2024 से शुरू होकर 6 फरवरी 2024 तक चलेगी। भारतीय वायु सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार अभ्यार्थी निर्धारित लास्ट डेट या उसस पहले तक आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारो का चयन लिखित परीक्षा पीईटी व डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।

कौन कर सकता हैं, आवेदन-

बता दे कि क्लर्क व स्टोरकीपर के पदों पर 60 फीसदी नंबरो से 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल सेना ने भर्ती प्रक्रिया में एक और बदलाव किया था। जिसके तहत अब पहले लिखित परीक्षा होगी व उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले लिखित परीक्षा होगी। व उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन बाद में किया जाता हैं व भर्ती रैली का आयोजन पहले किया जाता हैं सेना ने ये बदलाव भर्ती रैली में भीड़ को कम करने के लिए किया था।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story