×

FCI Admit Card 2022: एफसीआई फेज फर्स्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

FCI Manager Phase 1 Admit Card 2022: जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 2 Dec 2022 9:57 AM GMT
FCI Manager Phase 1 Admit Card 2022 released today and download here
X

FCI Manager Phase 1 Admit Card 2022 released today and download here (Social Media)

FCI Admit Card 2022: भारतीय खाद्य निगम ने एफसीआई मैनेजर फर्स्ट फेज के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 1 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। प्री-एग्जाम 10 दिसंबर और 17 दिसंबर, 2022 से आयोजित की जाएगी। FCI प्रबंधक प्रारंभिक परीक्षा की तिथि अलग-अलग रखा गया है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित है और यह दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FCI Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • अभ्यर्थी सबसे पहले FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाएं।
  • अब रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करे और एक नया पेज खुलेगा।
  • पेज पर उपलब्ध FCI Manager Phase 1 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आपको बता दें एफसीआई मैनेजर फर्स्ट फेज एग्जम को चार भागों में बांटा गया है।

1. सामान्य अध्ययन

2. अंग्रेजी भाषा

3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

4. रीजनिंग एबिलिटी

इसके तहत कुल 113 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि FCI प्रबंधक प्रवेश पत्र एक जरूरी दस्तावेज है और परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने कॉल लेटर की एक हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

FCI Manager Phase 1 Admit Card 2022 Direct link

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story