×

FSSAI Result 2022: FSSAI ने जारी किया किया फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

FSSAI Result 2022: FSSAI ने परीक्षा का परिणाम अपने अधिकारी वेबसाइट www.fssai.gov.in पर डाउनलोड किया है

Anant kumar shukla
Published on: 3 Oct 2022 2:27 PM GMT
FSSAI Result 2022 final result Out check Notification
X

FSSAI Result 2022 final result Out check Notification (Social Media) 

FSSAI Result 2022: यदि आपने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया FSSAI द्वारा जारी पदों पर भर्ती हेतु आवेदन किया था और परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है। FSSAI द्वारा 23 - 24 सितंबर 2022 को आयोजित हुए परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। FSSAI ने परीक्षा का परिणाम अपने अधिकारी वेबसाइट www.fssai.gov.in पर डाउनलोड किया है। यदि आप परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तो आप FSSAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

FSSAI Result 2022: कुछ आसान स्टेप्स में देखें अपना परिणाम

  • सबसे पहले FSSAI के आधिकारिक वेबसाइट www.fssai.gov.in पर जाएं
  • "डाउनलोड फाइनल रिजल्ट" ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना लॉगइन आईडी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें
  • अब परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

बता दें कि FSSAI द्वारा इन पदों पर आवेदन 13 अक्टूबर, 2021 को किया गया था। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 से 31 मार्च 2022 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई, 2022 को आया था। इसके पश्चात मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 सितंबर, 2022 को आया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 से 24 सितंबर 2022 को किया गया जिसका फाइनल रिजल्ट 3 अक्टूबर, 2022 को जारी किया गया है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story