×

IAF Agniveer result 2022: वायु सेना ने जारी किए अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

IAF Agniveer result 2022: जो उम्मीदवार अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा में शामिल हुए वे ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 12 Nov 2022 6:29 AM GMT
IAF Agniveer result 2022 declared
X

IAF Agniveer result 2022 declared (Social Media) 

IAF Agniveer result 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती 01/2022 की अनंतिम चयन सूची जारी की है। जो उम्मीदवार अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा में शामिल हुए वे ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

उम्मीदवारों को 16 नवंबर, 2022 तक संबंधित सीओ, एएससी को मूल प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है, ऐसा न करने की स्थिति में उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वापस ले ली जाएगी। एनरोलमेंट लिस्ट 25 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर अस्थायी रूप से पब्लिश की जाएगी।

IAF Agniveer result 2022 Direct link

Indian Air Force Agniveer result 2022: ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • अब "Provisional Select List - 11 Nov 2022 for Agniveervayu Intake 01/2022 is available under CANDIDATE tab" टैब पर क्लिक करें।
  • फिर विषय और सूची चुनें।
  • IAF अग्निवीर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

IAF Agniveer Cut-off 2022

इस परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक अपना परीक्षा परिणाम और IAF अग्निवीर कट ऑफ 2022 श्रेणी वार विवरण देख सकते हैं। इस कट ऑफ के माध्यम से वे जान सकते हैं कि उन्हें भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना के लिए चुना गया है या नहीं। कटऑफ देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण देखे सकते हैं।

संभावित कटऑफ

  • सामान्य/यूआर : 70-80 अंक
  • ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग): 65-75 अंक
  • एससी (अनुसूचित जाति): 60-70 अंक
  • एसटी (अनुसूचित जनजाति): 60-70 अंक
  • ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 65-75 अंक
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story