×

IBPS RRB Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Admit Card 2023: ऐसे उम्मीदवार जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्यालय सहायक या क्लर्क पदों (Clerk Posts) के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Bhatt
Published on: 26 July 2023 10:52 AM GMT
IBPS RRB Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
 IBPS RRB Clerk Admit Card 2023 (Pic: Social Media)

IBPS RRB Clerk Admit Card 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 26 जुलाई, 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2023 (IBPS RRB Clerk Admit Card 2023) जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्यालय सहायक या क्लर्क पदों (Clerk Posts) के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क (IBPS RRB Clerk) हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट की लॉगिन विंडो के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। कॉल लेटर 19 अगस्त, 2023 तक डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2023 (IBPS RRB Clerk Preliminary Exam 2023) 19 अगस्त 2023 को आयोजित होगी।

IBPS RRB Clerk Admit Card 2023 direct link

IBPS RRB Clerk Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

Step 1. उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

Step 2. अब होम पेज पर उपलब्ध IBPS RRB Clerk Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3. फिर लॉगिन विवरण जैसे आवश्यक जानकारी दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।

Step 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

Step 5. अब एडमिट कार्ड चेक करे और इसी पेज को डाउनलोड करें।

Step 6. अंत में आगे की जरूरतों के लिए इसी की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून को शुरू हुई थी और 28 जून, 2023 को समाप्त हो हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से संगठन में क्लर्क, अधिकारी स्केल I, II और III के 8000 पदों को भरा जाएगा। इसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story