×

IBPS RRB Mains Admit Card 2022: जारी हुए क्लर्क मेन्स के एडमिट कार्ड

IBPS RRB Mains Admit Card 2022: जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 12 Sep 2022 1:33 PM GMT
ibps rrb mains admit card 2022 released for clerk post
X

ibps rrb mains admit card 2022 released for clerk post (Social Media) 

Click the Play button to listen to article

IBPS RRB Mains Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आज यानी 12 सितंबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। एडमिट कार्ड कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पदों के लिए जारी किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा कॉल लेटर 12 सितंबर से 24 सितंबर, 2022 तक आईबीपीएस के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इन आसान चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जो नीचे दिए गए।

How to download IBPS RRB Mains Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।

अब होम पेज पर उपलब्ध 'IBPS RRB Mains Admit Card 2022' के लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

गौरतलब है कि ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में एक-एक अंक के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। प्रत्येक उम्मीदवार को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की प्रत्येक परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। प्रत्येक राज्य में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर, उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story