×

IDBI SO Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का शानदार मौका, यहां जानें पूरी जानकारी

IDBI SO Recruitment 2022 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर विजिट कर 25 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 22 Jun 2022 1:19 PM GMT
idbi so recruitment 2022 apply online for specialist officer posts sarkari naukri bank jobs
X

IDBI SO Recruitment 2022

IDBI SO Recruitment 2022 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) यानी आईडीबीआई (IDBI) सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। IDBI ने साल 2022-23 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (specialist officer) की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। योग्य कैंडिडेट IDBI SO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

इन भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process) 25 जून 2022 से शुरू होने जा रहा है। अतः इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई एसओ (IDBI SO Recruitment 2022) के लिए आगामी 10 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

IDBI SO Recruitment 2022 : इन पदों पर होगी भर्ती

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, IDBI भर्ती प्रक्रिया के जरिये अलग-अलग विभागों में भर्ती करने जा रही है। इन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। -

- कुल पदों की संख्या - 226

- मैनेजर (Manager) के 82 पद

- जनरल मैनेजर (General Manager) के 111 पद

-डिप्टी जनरल मैनेजर (Deputy General Manager) के 33 पद

कितनी चाहिए योग्यता?

उम्मीदवारों को बता दें कि, IDBI द्वारा आमंत्रित स्पेशलिस्ट ऑफिसर के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। मैनेजर (ग्रेड बी) के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 अंकों या सीजीपीए 6.5 या उससे अधिक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 55 फीसदी अंक/सीजीपीए 6 या उससे अधिक) के साथ किसी भी विषय में स्नातक। इसके अलावा, कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

IDBI SO Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें :

- IDBI एसओ आवेदन पत्र की शुरुआती तिथि - 25 जून 2022

- IDBI एसओ आवेदन की अंतिम तारीख - 10 जुलाई 2022

IDBI SO Recruitment 2022 के लिए उम्र सीमा:

- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Assistant General Manager) - 28 से 40 वर्ष

- मैनेजर (ग्रेड बी) (Manager Grade B) - 25 से 35 वर्ष

- डिप्टी जनरल मैनेजर (Deputy General Manager) - ग्रेड डी - 35 से 45 वर्ष

IDBI SO Recruitment 2022 के लिए वेतन मान :

- डिप्टी जनरल मैनेजर, ग्रेड 'डी - रु. 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 वर्ष)

- असिस्टेंट जनरल मैनेजर, ग्रेड 'सी' - रु. 63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 वर्ष)

- मैनेजर - ग्रेड 'बी' - रु. 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 वर्ष)

कितना है आवेदन शुल्क :

- अनुसूचित जाति/जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपए

- अन्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क - 1000 रुपए

IDBI SO Recruitment 2022 भर्ती के आवेदन के लिए कैंडिडेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर विजिट करें। और उसके साथ आगे की प्रक्रिया को पूरी करें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story