×

IGNOU July 2022 Registration Date: IGNOU ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि, ये हैं लास्ट डेट

IGNOU July 2022 Registration Date: इग्नू ने July Session 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 12 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।वहीं विश्वविद्यालय के करीबी सूत्रों की माने तो यह आवेदन की समय सीमा में अंतिम विस्तार है और इसमें कोई छूट की उम्मीद नहीं है।इसलिए कैंडिडेटस को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 1 Aug 2022 1:23 PM GMT
ignou extended the last date for registration check here is the last date
X

IGNOU (Social Media)

IGNOU July 2022 Registration Date: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने (IGNOU July Session 2022) के लिए पुन: पंजीकरण की तारीख फिर से बढ़ाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार पंजीकरण की तारीख 12 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई 2022 को समाप्त होनी थी, जिसे अब 12 दिन और बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों को जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण करना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

IGNOU July 2022 Registration Date:12 अगस्त तक बढ़ाई गई आवेदन की तिथि

आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाए जाने के खबर की पुष्टि विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से एक ट्वीट के माध्यम से की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ ट्वीट में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि जुलाई सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि भी 12 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह अब 12 अगस्त तक या उससे पहले खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

IGNOU July 2022 Registration Date: कैसे पूरा करें रजिस्ट्रेशन?

इग्नू ने July Session 2022 के लिए पुन: पंजीकरण की समय सीमा 12 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।वहीं विश्वविद्यालय के करीबी सूत्रों की माने तो यह आवेदन की समय सीमा में अंतिम विस्तार है और इसमें कोई और छूट की उम्मीद नहीं है।इसलिए कैंडिडेटस को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कैंडिडेटस को ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉग इन करना होगा। जहां उन्हें 'July Session 2022' के लिए पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2022 तक विस्तारित' के लिए लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करने से छात्र लॉगिन विवरण के नए पेज पर पहुंच जाएंगे। कैंडिडेटस को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ शैक्षणिक और पर्सनल डिटेल के फॉर्म भरने होंगे। अगले चरण में कैंडिडेटस को डॉक्यूमेंटस अपलोड करना होगा और साथ ही इग्नू 2022 जुलाई सत्र के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर इग्नू जुलाई 2022 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story