×

Indian Army Agniveer Recruitment 2022: यूपी-उत्तराखंड में इस डेट से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, देखें आपके जिले में कब

Agneepath Scheme के तहत यूपी और उत्तराखंड के लिए सेना में अग्निवीरों की भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगर आप इन दो राज्यों में से किसी से भी हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।

aman
Written By aman
Published on: 5 July 2022 9:28 AM GMT
indian army agniveer recruitment 2022 agniveer vacancy 2022 rally dates released up and uttarakhand
X

Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2022 : भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती (Indian Army Agniveer Bharti 2022) रैली की तारीखें घोषित कर दी हैं। अगर, आप भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा देने के इच्छुक हैं और आप का संबंध उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) या उत्तराखंड (Uttarakhand) से है तो ये खबर आपके लिए ही है। आपको बता दें कि, इन दोनों ही राज्यों के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती (Army Agniveer Recruitment 2022) के तहत रैलियां आयोजित करने जा रही है।

इस संबंध में सूर्य कमांड (Surya Command) की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि, आगामी सितंबर महीने में रैलियों के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) आज यानी 05 जुलाई 2022 से शुरू हो गया है। बता दें कि, यूपी की राजधानी लखनऊ में भर्ती रैली का आयोजन 30 नवम्बर 2022 से किया जाएगा। जबकि, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून वाली अग्निवीर भर्ती रैली 19 से 31 अगस्त 2022 तक कोटद्वार में होगी। सेना भर्ती मुख्यालय ने संभावित कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी।

Indian Army Agniveer Recruitment 2022 का शेड्यूल जारी

आपको बता दें कि, अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत यूपी और उत्तराखंड (UP and Uttarakhand) के लिए सेना में अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Bharti) का शेड्यूल सोमवार को जारी किया। अभ्यर्थी इसकी विशेष जानकारी सूर्य कमांड के ट्विटर हैंडल @suryacommand से हासिल कर सकते हैं।


Indian Army Agniveer Recruitment 2022 महत्वपूर्ण जानकारी

आपको बता दें कि, इस भर्ती रैली के द्वारा जनरल ड्यूटी (General Duty), तकनीकी, क्लर्क (clerk), ट्रेड्समैन (Tradesman) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रैली में आवेदकों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को लेकर पहुंचना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए https:// joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।

Indian Army Agniveer Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कब, कहां होगी भर्ती रैली

- कोटद्वार में 19 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी।

इस भर्ती रैली में चमोली, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी को कवर किया जाएगा।

- रानीखेत में 20 अगस्त से 31 अगस्त 2022 के मध्य अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

इस दौरान अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों को कवर किया जाएगा।

- पिथौरागढ़ और चंपावत में 5 से 12 सितंबर 2022 के मध्य अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी।

इन तारीखों में पिथौरागढ़, चंपावत जिले कवर होंगे।

- फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।

इस रैली में बदायूं, बरेली, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, श्रावस्ती जिलों को कवर किया जाएगा।

- मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के दौरान भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती रैली के तहत गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बागपत, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिलों को कवर किया जाएगा।

- आगरा में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच यहां होगी भर्ती रैली।

इन तारीखों के बीच मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, ललितपुर, जालौन, झांसी, कासगंज, हाथरस जिलों को कवर किया जाएगा।

- इसी कड़ी में कानपुर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी।

इन भर्ती रैली में यूपी के बाराबंकी, ओरैया, कन्नौज, गोंडा, बांदा, कानपुर नगर, हमीरपुर, फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महौबा, चित्रकूट जिलों को कवर किया जाएगा।

- फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 के बीच भर्ती रैली होगी।

इस दौरान बस्ती, अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, प्रयागराज, कुशीनगर, कौशांबी, रायबरेली, महाराजगंज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर कवर होंगे।

- वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

इन तारीखों के बीच सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, चंदोली, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, मऊ, देवरिया

- लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 के बीच भर्ती रैली आयोजित होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story