×

Agniveer Bharti 2022: आगरा में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया, युवाओं में दिखा जोश-जज्बा और जुनून

Agniveer Bharti 2022: भर्ती प्रक्रिया में आगरा रिक्रूटमेंट जोन के 12 जिलों के करीब एक लाख 75 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रक्रिया को देखते हुए भर्ती स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए।

Rahul Singh
Published on: 20 Sep 2022 10:03 AM GMT
indian army agniveer recruitment 2022 rally in agra
X

indian army agniveer recruitment 2022 rally in agra (Social Media) 

Click the Play button to listen to article

Agniveer Bharti 2022: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज से अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ललितपुर और कासगंज के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में अपना दमखम दिखाया। जहां सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि असफ़ल अभ्यर्थियों को वापस घर भेज दिया गया। देर रात 12:00 बजे अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए प्रवेश मिला। आपको बता दें कि रैली में शामिल हुए सफल अभ्यर्थियों को कैंप में ही रोक लिया गया।

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में आगरा रिक्रूटमेंट जोन के 12 जिलों के करीब एक लाख 75 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए भर्ती स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए। संबंधित सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

दलालों को रोकेगी स्पेशल टीम

गौरतलब है कि पूर्व में हुई आर्मी भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाडे के मामले सामने आए थे। ऐसे में अग्निवीर भर्ती योजना में किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा ना हो, इसके लिए अधिकारियों ने खास व्यवस्था की है। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम की तैनात की गई है। एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मी सादा वस्त्रों में रहकर मौके पर घूम रहे हैं। जो भी व्यक्ति गलत कृत्य करता हुआ मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अनाउंसमेंट से किया जा रहा सचेत

अग्निवीर भर्ती योजना में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को झांसा देकर कोई दलाल उनसे रुपये की ठगी न कर ले इसे रोकने के लिए अधिकारी लगातार प्रचार प्रसार में लगे हैं। मौके पर होर्डिंग्स भी लगवाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा बार बार अनाउंसमेंट भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को समझाया जा रहा है कि वह किसी भी दलाल के चक्कर में ना पड़े। अपर जिला अधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story