TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

ISRO Recruitment 2022: इसरो में निकली वैज्ञानिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।आवेदकों का इंटरव्यू उनके वैध GATE - 2021 या GATE – 2022 के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 30 Nov 2022 12:42 PM GMT
ISRO Recruitment 2022
X

ISRO Recruitment 2022 (Social Medial)

ISRO Recruitment 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर का सपना देख रहें अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ग्रुप 'ए' पदों पर GATE स्कोर के आधार पर भरे जाने वाले पे मैट्रिक्स के लेवल 10 में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती की जा रही है।

उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी आवेदकों का इंटरव्यू उनके वैध GATE - 2021 या GATE – 2022 के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री के साथ बीई / बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है।इस विषय से संबंधित जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 29/11/2022
  2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19/12/2022
  3. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17/12/2022

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा 28 साल होनी चाहिए। वहीं विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को भी 250 का शुल्क भुगतान करना होगा है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल के तहत पंजीकृत और पात्रता शर्तों को पूरा करें। सभी उम्मीदवार बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story