×

ISRO Assistant Recruitment: इसरो ने असिस्टेंट पदों के लिए माँगे आवेदन, जानें वेतन-आयु-योग्यता सब कुछ

ISRO Assistant Recruitment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रोजगार समाचार में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट (राजभाषा) के कुल 7 पदों पर भर्ती होगी।

Hema Shrivastava
Written By Hema Shrivastava
Published on: 17 Dec 2022 10:28 AM GMT
ISRO Assistant Recruitment
X

ISRO Assistant Recruitment (Social Media) 

ISRO Assistant Recruitment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी सहायक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती सहायक (राजभाषा) पदों के लिए है। जो कर्नाटक और नई दिल्ली में स्थित इसरो के विभिन्न केंद्रों / इकाइयों के लिए मौजूद हैं। इस भर्ती के पात्र उम्मीदवार 28 दिसंबर या उससे पहले इसरो सहायक भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट (राजभाषा) के कुल 7 पदों पर भर्ती होगी।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा घोषित 10-बिंदु पैमाने पर 6.32 का सीजीपीए होना अनिवार्य है। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इस विषय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 28 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। वहीं विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान

भर्ती में नियुक्त उम्मीदवारों को 25500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसरो भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को इस पद के साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे डीए / पीए आदि।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट- https://www.isro.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर करियर सेक्शन में जाएं।
  • यहाँ पर उपलब्ध Advt.No.ISRO HQ:RMT:01:2022 dated 08.12.2022 for recruitment to the post of Assistant (Rajbhasha) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको एक नई विंडो में इसरो सहायक भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना की पीडीएफ मिलेगी।
  • इसरो सहायक भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करके रख लें।
Hema Shrivastava

Hema Shrivastava

Next Story