×

JEE Main 2022: NTA ने जारी किया जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डाउनलोड

JEE Main 2022: शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन 2022 का सेकेंड पेपर 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हालांकि भारत के बाहर जेईई मेन देने वाले उम्मीदवारों के लिए फर्स्ट पेपर 28 और 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 July 2022 12:19 PM GMT
nta release jee main 2022 admit card
X

jee main 2022 admit card

Click the Play button to listen to article

JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 जुलाई को पेपर 2A (बी.आर्क.) और 2B (बी. प्लानिंग) के लिए जेईई मेन 2022 की एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बी.आर्क, बी.प्लानिंग के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे विवरण लॉगिन करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन 2022 का सेकेंड पेपर 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हालांकि भारत के बाहर जेईई मेन देने वाले उम्मीदवारों के लिए फर्स्ट पेपर 28 और 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

- उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

- होमपेज के उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है 'पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के लिए भारत के बाहर के उम्मीदवार - 2022 सत्र 2 (जुलाई 2022)।

- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

- सेकेंड पेपर के लिए जेईई मेन्स सत्र 2 का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

- आप इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मेन) 2022 सत्र 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती हैं, तो वह jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

नॉर्मलाइजेशन प्रणाली से जारी होगा स्कोर

आपको बता दें कि इस वर्ष जेईई मेन्स दो सत्रों में आयोजित किया है। इस बार जेईई मेन्स के सत्र 1 के परिणाम कई चरणों के बाद तैयार किया गया हैं। एनटीए के नियमों के अनुसार पहले रॉ स्कोर की गणना उम्मीदवार द्वारा कुल सही और गलत उत्तरों के आधार पर की जाती है। इसके बाद जेईई मेन्स नॉर्मलाइजेशन प्रणाली का उपयोग करके रॉ स्कोर को पर्सेंटाइल में बदल दिया जाता हैं। छात्रों को यह समझना चाहिए कि जेईई मेन रिजल्ट में पर्सेंटाइल स्कोर उन सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर स्कोर तैयार होते हैं जो उस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। बता दें कि उम्मीदवारों के बीच भ्रम से बचने के लिए पर्सेंटाइल स्कोर की गणना दशमलव के 7 अंकों तक की जाती हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story