×

LIC Recruitment 2023: एलआईसी में 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

LIC ADO Recruitment 2023: जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 22 Jan 2023 1:46 PM GMT
LIC ADO Recruitment 2023
X

LIC ADO Recruitment 2023 (Social Media)

LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए आवेदन उम्मीद्वारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 21 जनवरी, 2023 से शुरू हो गए हैं, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2023 है। एलआईसी भर्ती 2023 के तहत कुल 9394 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत एलआईसी के विभिन्न जोन में भर्ती की जाएगी।

अहम तिथियां (Important Date)

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 जनवरी, 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी, 2023
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 4 मार्च, 2023
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 12 मार्च, 2023
  • मुख्य परीक्षा की तिथि: 8 अप्रैल, 2023

LIC Vacancy 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

कुल पद - 9394

  • दक्षिणी जोनल ऑफिस: 1516 पद
  • साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस: 1408 पद
  • उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय: 1216 पद
  • उत्तर मध्य जोनल कार्यालय: 1033 पद
  • ईस्टर्न जोनल ऑफिस: 1049 पद
  • ईस्ट सेंट्रल जोनल ऑफिस: 669 पद
  • सेंट्रल जोनल ऑफिस: 561 पद
  • पश्चिमी जोनल कार्यालय: 1942 पद

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

एडीओ पद के लिए कैंडिडेट की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीद्वार डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन ऑन-लाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा जो ऑन-लाइन परीक्षा और मेडिकल एग्जाम पास करते हैं।

आवेदन शुल्क (Application fee)

आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के अलावा अन्य के लिए ₹750/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित है।

LIC ADO Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  • Step 2. करियर सेक्शन में जाएं और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • Step 3. खुद को रजिस्टर करे और फॉर्म भरें।
  • Step 4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर और फीस का भुगतान करें
  • Step 5. फॉर्म सबमिट करे और इसे डाउनलोड करें।
  • Step 6. अंत उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story