×

MPSC Results 2022: महाराष्ट्र तकनीकी सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हुआ

महाराष्ट्र तकनीकी सेवा की तरफ से परिणामो की घोषणा की गई, 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी परीक्षा

Srishti Shrivastava
Published on: 13 July 2022 2:06 PM GMT
MPSC Results 2022: महाराष्ट्र तकनीकी सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हुआ
X

MPSC Results 2022: महाराष्ट्र तकनीकी सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हुआ


MPSC Technical Services 2021 Result : महाराष्ट्र के लोक सेवा आयोग ने राज्य गैजेटेड तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा वन कृषि, नागरिक, यांत्रिक और विद्युत विभाग इत्यादि पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। वही जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किये थे, वे अपना परिणाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


कुल इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

महाराष्ट्र तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कुल 9,249 उम्मीदवारों को सफलता मिली। वही बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती राज्य सरकार के अलग अलग विभागों के लिए की जायेगी।

MPSC Technical Services 2021 Result: जाने आयोजित हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया गया था। अब सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 अक्तूबर, 2022 को (होगा) परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

MPSC Technical Services 2021 Result: कैसै चेक करें परिणाम ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:

• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

• अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

• अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो (जाएगी।)

• अब इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।

• अब पीडीएफ को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Srishti Shrivastava

Srishti Shrivastava

Next Story