×

NTA Exam: NTA द्वितीय सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना हुई जारी, जानें क्या है परीक्षा पैटर्न

Nta द्वारा द्वितीय सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना प्रकाशित हई है जो भी सक्षण हैं वे आवेदन के पूर्व सभी निर्देश जान लें

Garima Shukla
Published on: 10 March 2025 8:44 PM IST
NTA Exam: NTA द्वितीय सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना हुई जारी, जानें क्या है परीक्षा पैटर्न
X

NTA Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा द्वितीय सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना प्रकाशित हुई है I ये l परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच सम्पन्न होंगी। जो भी अभ्यर्थी ये परीक्षा देने के लिए पंजीकृत है, वे अधिकृत वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं I

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किये जाएंगे I विदेशों में भी 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित होंगी

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा कार्यक्रम 2025 के अनुसार, जेईई मेन पेपर 1 (बीई, बीटेक) पहले पांच दिनों में संचालित होगा । एजेंसी जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क, बीप्लान) अंतिम दिन सम्पन्न करेगी। जेईई मेन परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में संचालित होंगी - प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सम्पन्न होंगी.

जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story